Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

स्पेन के हर्नांडेज बने नीदलैंड फुटबॉल टीम के नये कोच

एम्सटर्डम । नीदरलैंड फुटबॉल संघ ने रोनाल्ड कोमैन की जगह स्पेन के पूर्व फुटबॉलर जावी हर्नांडेज को अपनी फुटबॉल टीम का नया मुख्य कोच बनाया है। हर्नांडेज डच टीम के कोच बनाये गये पहले विदेशी हैं। इसलिए यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है। वह साल 2030 अनुबंध फीफा विश्व कप तक डच टीम के कोच बने रहेंगे। कोच बनाये जाने से उत्साहित हर्नांडेज ने खुशी जताते हुए कहा, , नीदरलैंड की नेशनल टीम का मुख्य कोच बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। उन्होंने अपने करियर के दैरान डच फुटबॉल के साथ अपने गहरे संबंध के बारे में भी बताया। नये कोच ने कहाकि  एफसी बार्सिलोना एकेडमी में रहने और जोहान क्रूफ तथा रिनस मिशेल्स जैसे डच दिग्गजों से मिली सीख के कारण, वह डच फुटबॉल से एक विशेष संबंध महसूस करते हैं। उन्होंने यहां तक कहा, आप कह सकते हैं कि मैं एक तरह से डच फुटबॉल का ही एक बेटा हूं। उन्होंने लुइस वैन गाल, जिनके नेतृत्व में उन्होंने बार्सिलोना में अपना डेब्यू किया, और फ्रैंक रिजकार्ड जैसे अन्य महान कोचों को भी याद किय, जिन्होंने उन्हें एक खिलाड़ी और एक कोच, दोनों के तौर पर बेहतर बनाया। जावी ने अपनी टीम के लिए अपनी योजनाओं का भी खुलासा किया, जिसमें स्थानीय ज्ञान को शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा, हमारा इरादा एक ऐसा कोचिंग स्टाफ बनाने का है जिसमें डच लोग भी शामिल हो। 

गौरतलब है कि एक खिलाड़ी के तौर पर, जावी को फुटबॉल की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर्स में से एक माना जाता है। वह 2010 में फीफा विश्व कप जीतने वाली स्पेन टीम के अभिन्न अंग थे, जहाँ उन्होंने अपनी असाधारण पासिंग रेंज और खेल को नियंत्रित करने की क्षमता का प्रदर्शन किया। दिग्गज क्लब बार्सिलोना के लिए उन्होंने कुल 17 सीजन खेले और अपने क्लब करियर में भी उन्होंने अपार सफलता हासिल की जावी को कोचिंग का भी अच्छा अनुभव है। उन्होंने साल 2019 में अपना कोचिंग करियर शुरू किया, पहले 2019 से 2021 तक अल साद का प्रबंधन किया, और फिर 2021 से 2024 तक अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना के कोच रहे। अपने कोचिंग करियर में भी उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है, क्लब के साथ कई घरेलू ट्रॉफियां जीती हैं, जिसमें 2022-23 में बार्सिलोना को स्पैनिश सुपर कप का खिताब दिलाना शामिल है। 


Comments (0)

Leave a Comment