Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

सपना ने खास संदेश साझा किया

हरियाणा की मशहूर डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए एक खास संदेश साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सड़क पर मस्ती भरे अंदाज में चलती दिख रही हैं।

इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, सुंदरता तो सिर्फ लोगों का ध्यान खींचती है, लेकिन इंसान का अच्छा चरित्र (स्वभाव) हमेशा के लिए दिल जीत लेता है। सपना के इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनके सकारात्मक विचार की सराहना कर रहे हैं। सपना चौधरी की लोकप्रियता का अंदाजा उनके स्टेज शो में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ से लगाया जा सकता है, खासकर हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में। एक ओर जहां वह अपने सकारात्मक संदेशों के लिए प्रशंसकों के बीच चर्चा में रहती हैं, वहीं दूसरी ओर उनका निजी जीवन इन दिनों चुनौतियों का सामना कर रहा है। जनवरी 2020 में हरियाणवी गायक और संगीतकार वीर साहू से गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज करने वाली सपना ने हाल ही में उनके खिलाफ दिल्ली के द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। 

Comments (0)

Leave a Comment