Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरो मे सचिन सहित तीन भारतीय शामिल

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 21वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों की अपनी शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इसमें तीन भारतीय खिलाड़ियो को जगह मिली है। इस सूची में महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को शीर्ष पर रखा है परन्तु हैरानी की बात है कि विराट को अंतिम स्थान दिया है।  ब्रॉड ने पिछले 26 सालों में टेस्ट क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने वाले खिलाड़ियों को ही इस सूची में जगह दी है। ब्रॉड ने जोस बटलर के साथ एक बातचीत के दौरान इस सूची को अंतिम रूप दिया। 

ब्रॉड की इस सूची में तेंदुलकार के आलाव राहुल द्रविड़ और विराट को जगह मिली है। इन तीनों दिग्गजों ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में कुल 38,439 रन बनाए हैं और कुल 117 शतक लगाये हैं। ब्रॉड की रैंकिंग में विराट  को 10वें स्थान  रखे जाने से प्रशंसक हैरान हैं जबकि राहुल द्रविड़ 9वें स्थान पर हैं। अपनी इस सूची में ब्रॉड ने अपने देश इंग्लैंड से केवल जो रूट को शामिल किया है, रुट अभी टीम के टेस्ट कप्तान है और 14,000 से अधिक रन बना चुके हैं। रूट को ब्रॉड ने चौथा स्थान दिया है। वहीं वेस्टइंडीज के महान ब्रायन लारा को दूसरे स्थान पर रखा है। श्रीलंका के कुमार संगकारा को भी इस सुची में जगह मिली है। संगकारा के नाम टेस्ट में 12,400 से अधिक रन हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के अलावा अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी इस सूची का हिस्सा है। इन दोनों ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में 78 शतक लगाए हैं, जिसमें स्मिथ अभी भी सक्रिय हैं और तीसरे स्थान पर हैं जबकि पोंटिंग पांचवें स्थान पर। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को इस सूची में जगह मिली है। कैलिस ने अपने टेस्ट करियर में 13,289 रन बनाए थे और उन्हें सातवां स्थान मिला है, जबकि डिविलियर्स आठवें स्थान पर हैं।


Comments (0)

Leave a Comment