Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

स्ट्रांग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर पूरा फोकस कर रही टोयोटा

नई दिल्ली । मशहूर कंपनी टोयोटा अब डीजल इंजनों से दूरी बनाते हुए स्ट्रांग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर अपना पूरा फोकस कर रही है। यदि आप भी नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो टोयोटा जल्द ही बाजार में अपनी तीन धाकड़ हाइब्रिड कारें उतारने जा रही है, जो माइलेज की चिंता को खत्म कर देंगी। इनमें सबसे पहले टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का एक नया और किफायती हाइब्रिड वेरिएंट आएगा। 

यह पॉपुलर इनोवा क्रिस्टा की जगह ले सकता है। कंपनी इसमें लागत कम रखने के लिए कुछ फीचर्स हटा सकती है, लेकिन इसमें वही दमदार 2.0 लीटर वाला स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो करीब 184इीच की ताकत देगा। दूसरी गाड़ी टोयोटा हायराइडर 7-सीटर हो सकती है, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह हायराइडर और अपकमिंग बजट हाईक्रॉस के बीच के गैप को भरेगी। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह 1.5 लीटर का स्ट्रांग हाइब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। तीसरी लॉन्च टोयोटा हायराइडर फेसलिफ्ट होगी। बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए, इस अपडेटेड कार में नई फ्रंट ग्रिल, बदले हुए बंपर और फ्रेश लुक वाले अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे, जिससे इसका एक्सटीरियर रिफ्रेश होगा। हालांकि, इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन ही देखने को मिलेगा। ये सभी मॉडल टोयोटा की हाइब्रिड रणनीति का हिस्सा हैं, जो भारतीय ग्राहकों को बेहतर माइलेज और कम प्रदूषण वाले विकल्प प्रदान करेंगे। हाइब्रिड कारें डीजल जैसा दमदार माइलेज देने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी बेहतर होती हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment