Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

सुपर-8 मुकाबलों के लिए करने होंगे सुधार - सूर्यकुमार

अहमदाबाद । भारतीय क्रिकेट टीम को नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप क्रिकेट के अपने अंतिम मुकाबले में 17 रनों से जीत मिली पर कप्तान सूर्यकुमार यादव इससे संतुष्ट नहीं हैं। टीम को अभी कुछ सुधार भी करने हैं। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। वहीं इसके बाद एसोसिएट डच टीम ने भी सात विकेट पर 176 रन बनाये। इसी को देखते हुए कप्तान ने कहा कि जीत में भी सीख मिलती है, हमें और कसी गेंदबाजी करनी चाहिये थी।

उन्होंने कहा कि पूरी तरह गेंदबाजों को भी दोष नहीं दिया जा सकता है क्योंकि ओसा काफी अधिक थी। जिससे भी गेंदबाजों को परेशानी हुई। उन्होंने सुपर आठ को लेकर कहा, ‘शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है पर सभी बल्लेबाजों के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि उनकी जिम्मेदारी क्या है और बीच के ओवरों में विकेट कैसा बर्ताव कर सकता है।

इसके बाद हमारे पास ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल या वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी हैं, जो मैच को अच्छी तरह समाप्त कर सकते हैं।’ सुपर-8 को लेकर पूछे एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं कह सकते कि सब कुछ पूरी तरह से सही था। जीत में भी कई प्रकार की सीख मिलती है और हमने कुछ चीजें सीखी हैं। अब हम आगे के मैचों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।’

वहीं कप्तान ने मैच में 31 गेंदों पर 66 रन बनाने वाले शिवम की जमकर प्रशंसा की है। अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने 6 छक्कों और 4 चैकों के साथ 66 रन बनाए। सूर्या ने कहा कि शिवम ने जिस तरह मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजी की, उससे सभी पर से दबाव हट गया था। टीम के पास अंतिम ग्यारह के लिए कई विकल्प हैं जिनको लेकर भी कप्तान ने खुशी जतायी और कहा कि बीच के ओवरों के लिए उनके पास गेंदबाजी के लिए अभिषेक शर्मा,  हार्दिक पंड्या और शिवम जैसे खिलाड़ी हैं। नीदरलैं के खिलाफ सूर्या ने 28 गेंदों में 34 रन बनाए और अपनी इस पारी से वह संतुष्ट दिखे। कप्तान के अनुसार टीम के साथ सकारात्मक बात ये है कि सभी लोग बल्लेबाजी में अपना योगदान दे रहे हैं।

Comments (0)

Leave a Comment