Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

सूरज बड़जात्या के साथ काम करने का अनुभव बेहद खास- शरवरी

मुंबई । हाल ही में पारिवारिक ड्रामा फिल्म ये प्रेम मोल लिया के टाइटल ट्रैक लॉन्च इवेंट में, शरवरी ने बताया कि उन्होंने मशहूर गाने दीदी तेरा देवर दीवाना और मैया यशोदा देखते हुए ही अपनी बचपन गुजारा है। फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ काम करने और राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों में गानों के पीछे की सोच को समझने के अनुभव को उन्होंने बेहद खास बताया। 

अभिनेत्री ने कहा कि वह इस अनुभव का हिस्सा बनकर खुद को बेहद आभारी और खुशकिस्मत महसूस कर रही हैं। उन्होंने शूटिंग के दौरान सूरज बड़जात्या के साथ अपनी बातचीत का एक किस्सा भी साझा किया। शरवरी ने बताया, जब भी हम गानों की शूटिंग करते थे, तो सूरज सर मुझे मैया यशोदा और दीदी तेरा देवर दीवाना जैसे गानों की शूटिंग के समय की कहानियाँ सुनाते थे, और यह मेरा सबसे पसंदीदा समय हुआ करता था क्योंकि मैंने बचपन से ये सारे गाने देखे हैं। इन गानों के लिए दिल में बहुत प्यार है। उन्होंने आगे बताया कि सूरज बड़जात्या ने उन्हें उन गानों से जुड़ी कुछ बिहाइंड-द-सीन्स डिटेल्स भी शेयर कीं, जिन्हें उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस में शामिल करने की कोशिश की। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि गानों पर काम करने से उन्हें राजश्री के फिल्ममेकिंग स्टाइल की एक अलग समझ मिली। 

शरवरी ने कहा, मुझे सच में लगता है कि यह पहली बार था जब मैंने देखा कि कोरियोग्राफी के अलावा, गानों में इतनी सारी चीजों का ध्यान रखना होता है, जैसे परिवार की भावनाएं, उनके साथ जो कनेक्शन बनता है, कहानी कैसे आगे बढ़ती है। मुझे लगता है कि यह पहली बार था जब मैंने देखा कि गाने कैसे फिल्म को आगे ले जाते हैं, कैसे वे कहानी को आगे ले जाते हैं और यह मेरे लिए बहुत खास अनुभव था। उनका यह अनुभव इस बात पर ज़ोर देता है कि राजश्री की फिल्में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि गहरी भावनात्मक और कथात्मक जड़ों से भी जुड़ी होती हैं। बता दें कि ये प्रेम मोल लिया में शरवरी वाघ के साथ आयुष्मान खुराना और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। अभिनेत्री अपनी आगामी पारिवारिक ड्रामा फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment