Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

स्वर्ण मंदिर में सेवा करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी सादगी और जड़ों से जुड़े रहने के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह स्वर्ण मंदिर में सेवा करती नजर आ रही हैं। उनकी यह झलक फैंस को काफी पसंद आ रही है। वायरल तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बेहद साधारण और खूबसूरत गुलाबी सूट में दिखाई दे रही हैं।

सिर पर दुपट्टा ओढ़े वह पूरी श्रद्धा के साथ मत्था टेकती नजर आईं। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ दर्शन ही नहीं किए, बल्कि एक आम श्रद्धालु की तरह बर्तन धोने की सेवा में भी हिस्सा लिया। ग्लैमर से दूर उनका यह आध्यात्मिक रूप लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। प्रियंका की इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि यही असली स्टारडम है, जहां सफलता के बावजूद इंसान अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ा रहता है। लोगों का मानना है कि इतनी बड़ी इंटरनेशनल पहचान के बावजूद उनका यह विनम्र और सरल व्यवहार काबिले-तारीफ है। अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्रिटीज सुरक्षा और भीड़भाड़ के कारण ऐसे स्थानों पर जाने से बचते हैं, लेकिन प्रियंका ने बिना किसी दिखावे के आम श्रद्धालु की तरह सेवा कर यह संदेश दिया कि भगवान के दरबार में सभी समान होते हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment