Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

टेस्ट इतिहास की सबसे लंबी पारी खेलने का रिकार्ड ब्रायन लारा के नाम

मुम्बई । सीमिति ओवरों के मुकाबलों के बीच भी टेस्ट क्रिकेट का आकर्षण बना हुआ है। इसका कारण है कि लंबे प्रारुप में ही किसी खिलाड़ी की असली परीक्षा होती है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कई ऐसी पारियां खेली गई हैं, जिन्होंने आज भी प्रशंसक याद रखते हैं। वहीं इस दौरान बने रिकार्ड अब भी कायम हैं। टेस्ट इतिहास की सबसे लंबी पारी खेलने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम  है। साल 2004 में सेंट जॉन्स के एंटीगा रिक्रिएशन ग्राउंड पर लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में 400 रन बनाकर सभी को हैरान कर दिया। क्रिकेट में इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने इतने रन नहीं बनाये थे। लारा इस मैच में 14वें ओवर में क्रीज पर आए और फिर 582 गेंदों में 43 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 400 रन बनाकर नाबाद पेवेलियन लौटे। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास का पहला अवसर था जब कोई खिलाड़ी 400 रन तक पहुंचा। इससे पहले साल 2003 में पर्थ के वाका मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 146 ओवरों तक बल्लेबाजी की और 380 रन बनाए, जिसमें 38 चौके और 11 छक्के शामिल थे। 

वहीं साल  2006 में कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर श्रीलंका के तत्कालीन कप्तान महेला जयवर्धने ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक ऐतिहासिक पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका को 169 रन पर सिमटने के बाद, श्रीलंका ने भी अपने 14 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद  महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 624 रनों की विश्व रिकॉर्ड साझेदारी की। संगकारा 287 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन जयवर्धने टिके रहे और 572 गेंदों में 43 चौकों और 1 छक्के की मदद से 374 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने साल 2025 में बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ 334 गेंदों में 49 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 367 रन बनाये। ये पारियां सिर्फ रनों का अंबार नहीं, बल्कि अदम्य इच्छाशक्ति, एकाग्रता और खेल के प्रति समर्पण की कहानियां हैं। इन बल्लेबाजों ने दिखाया कि टेस्ट क्रिकेट में धैर्य और दृढ़ता से असंभव को भी संभव किया जा सकता है। 

Comments (0)

Leave a Comment