Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

थाईलैंड राजकुमारी ने भारतीय साड़ी को मॉडर्न अंदाज में पहना

नई दिल्ली। थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी अपने हालिया भारत दौरे में कूटनीतिक कार्यक्रमों से ज्यादा अपने खास फैशन स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहीं। 39 साल की राजकुमारी जो थाई सेना में मेजर होने के साथ-साथ एक प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनर भी हैं, उन्होंने भारतीय साड़ी को मॉडर्न अंदाज में पहनकर सबको हैरान कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत-थाईलैंड सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से चार दिवसीय यात्रा पर आईं राजकुमारी ने पारंपरिक परिधान को समकालीन स्पर्श देकर एक नया ट्रेंड सेट किया। उनका हर लुक शाही गरिमा, आधुनिकता और भारतीयता का अनोखा संगम दिखा रहा था। दौरे में सबसे ज्यादा चर्चा उनके फ्यूजन साड़ी लुक की रही। थाई नेशनल आर्टिस्ट तिरापान के काउचर लेबल द्वारा डिजाइन की गई रॉयल ब्लू साड़ी में वह बेहद आकर्षक नजर आईं। साड़ी पर येलो और गोल्डन प्रिंटेड पैटर्न था, जबकि बॉर्डर को सुनहरे टच से उभारा गया था। शीयर फैब्रिक ने लुक को सॉफ्ट और फ्लोई बनाया, वहीं साड़ी को ड्रेप करने का उनका अंदाज पारंपरिक शैली से अलग और आधुनिक था।

राजकुमारी ने केवल साड़ी ही नहीं, बल्कि साड़ी-प्रेरित गाउन भी पहना, जिसमें देसी और वेस्टर्न स्टाइल का मेल नजर आया। व्हाइट साटन के वन-शोल्डर गाउन में स्लीव्स के बॉर्डर पर लेस फ्लोरल पैटर्न था, जो ओपन पल्लू जैसा प्रभाव दे रहा था। स्कर्ट हिस्से को फ्लोई रखा गया और बॉर्डर पर समान डिजाइन से उसे उभारा गया। यह लुक मॉडर्न एलीगेंस और भारतीय परंपरा का सुंदर मिश्रण था। एक अन्य साड़ी-इंस्पायर्ड गाउन के साथ उन्होंने डायमंड जूलरी को चुना। मांग टीका, ड्रॉप ईयररिंग्स, रिंग्स और घड़ी के साथ उनका स्टाइल स्टेटमेंट बेहद शाही नजर आया। दूसरे लुक में उन्होंने हेवी ड्रॉप ईयररिंग्स और डायमंड-रूबी रिंग्स के साथ पिंक फ्लोरल हेयर स्टाइल अपनाया, जिसने उनके पूरे अंदाज को और भी खास बना दिया।

राजकुमारी सिरीवनावरी का यह दौरा केवल सांस्कृतिक साझेदारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फैशन के जरिए भारत-थाईलैंड संबंधों की नई छवि भी प्रस्तुत कर गया। सेना की मेजर और अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर के रूप में उनकी बहुआयामी पहचान ने भारत में एक अलग ही प्रभाव छोड़ा है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है लोग उनके फैशन के दीवाने हो गए।

Comments (0)

Leave a Comment