Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

टी20 विश्वकप - भारतीय टीम के सेमीफाइनल की राह आसान हुई

मुम्बई । ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो गया है। आयरलैंड-ज़िम्बाब्वे मैच बारिश से रद्द होने के बाद जहां साल 2021 की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम बाहर हो गयी है। वहीं ज़िम्बाब्वे सुपर-आठ में पहुंच गयी है जबकि ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है। आम तौर पर बड़े मैचों में ऑस्ट्रेलिया भारतीय टीम पर भारी पड़ी है। ऐसे में उसके नहीं रहने से भारतीय टीम को लाभ होना तय है। ग्रुप ए में शीर्ष पर रही भारतीय टीम अब सुपर-8 के अगले दौर में जीत की प्रबल दावेदार रहेगी। ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद अब भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना आसान हो जाएगा। भारतीय टीम को अब जिम्बाब्वे , दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों से खेलना है जिनके खिलाफ उसकी जीत का रिकार्ड काफी अच्छा रहा है। भारतीय टीम 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका जबकि 26 फरवरी को ज़िम्बाब्वे से खेलेगी। वेस्टइंडीज टी 20 प्रारुप में काफी आक्रामक रहती है पर भारतीय स्पिनरों के सामने वह कमजोर ही रहेगी। भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी उससे कहीं बेहतर है। वहीं ज़िम्बाब्वे को हराना भारत के लिए काफी आसान रहेगा। 

Comments (0)

Leave a Comment