Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

टियागो ईवी के 2026 फेसलिफ्ट मॉडल के इंटीरियर से पर्दा उठा

नई दिल्ली । कार निर्माता स्वदेशी कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी के 2026 फेसलिफ्ट मॉडल के इंटीरियर से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसमें कई ऐसे बदलाव किए हैं, जो इसे एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में और मजबूत बना सकते हैं।  नए मॉडल का केबिन पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न, प्रीमियम और फीचर-लोडेड दिखाई दे रहा है।

नई टियागो ईवी में सबसे बड़ा बदलाव डुअल स्क्रीन सेटअप के रूप में देखने को मिला है। डैशबोर्ड पर बड़ा लैंडस्केप इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जबकि स्टीयरिंग के पीछे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है। इंफोटेनमेंट सिस्टम में वायरलेस एप्पल कारप्ले सपोर्ट भी मिलेगा। डिजिटल डिस्प्ले पर स्पीड, बैटरी रेंज, चार्जिंग स्टेटस, तापमान और समय जैसी जरूरी जानकारियां साफ और आकर्षक तरीके से दिखाई देंगी। स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो और फोन कंट्रोल के लिए माउंटेड बटन दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 19 किलोवॉट आवर बैटरी पैक को बंद कर सकती है। अब बेस वेरिएंट में 24 किलोवॉट आवर और टॉप मॉडल में 30 किलोवॉट आवर बैटरी पैक मिलने की संभावना है। साथ ही पंच ईवी वाला 6-इन-1 आई-ड्राइव मोटर भी इसमें दिया जा सकता है। वहीं क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल रोटरी डायल्स और बटन भी मौजूद हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान इस्तेमाल आसान हो जाता है। डैशबोर्ड में टू-टोन ग्रे और ब्लैक थीम के साथ सॉफ्ट-टच मटेरियल का उपयोग किया गया है, जो केबिन को प्रीमियम लुक देता है। 




Comments (0)

Leave a Comment