Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

तमिलनाडु में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर पलानीस्वामी का हमला

चेन्नई । तमिलनाडु में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री विजय पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर राज्य सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की। पलानीस्वामी ने कहा कि मदुरै के कीलामथुर में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न और मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास 17 वर्षीय युवक की हत्या की घटना बेहद चौंकाने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में सत्ताधारी दल के लोगों की संलिप्तता की चर्चाएं हो रही हैं। 

उन्होंने तांबरम के पास एक कॉलेज छात्रा को गलत नजर से देखने के आरोप में एक टीआरपी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी और थिरुवोत्रियूर में सरकारी इंजीनियर के घर जाकर धमकाने की घटना का भी जिक्र किया। पलानीस्वामी ने कहा कि सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी कर्मचारियों को डराने-धमकाने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है। एआईएडीएमके नेता ने सेलम जिले के ओमालुर में बारिश के पानी से भरी रेलवे सुरंग में कार फंसने से पति-पत्नी की मौत पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की, जिसके कारण दो लोगों की जान चली गई। पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के दौरान अच्छी सरकार और बदलाव का वादा किया गया था, लेकिन आज तमिलनाडु में अराजकता और भय का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल सोशल मीडिया प्रचार में व्यस्त है, जबकि आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें राज्य की जनता की सच में चिंता है, तो कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।


Comments (0)

Leave a Comment