Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

टोल की कीमत 1 अप्रैल से बढ़ी

मुंबई । नेशनल हाईवे पर नियमित यात्रा करने वाले निजी वाहनों के लिए सालाना टोल पास की कीमत में मामूली बढ़ोतरी की गई है। नेशनल हाइवे अथोघ्रिटी आफ इंघ्डिया (एनएचएआई) ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से यह पास 3,000 की बजाय 3,075 में उपलब्ध होगा। सालाना टोल पास एक साल या 200 बार टोल पार करने तक मान्य रहेगा, जो भी पहले हो।

इसका मतलब है कि अगर कोई वाहन एक साल पूरा होने से पहले ही 200 बार टोल पार कर लेता है, तो पास की वैधता समाप्त हो जाएगी। इस पास का लाभ लेने के लिए वाहन में एक्टिव फास्टेग होना अनिवार्य है। बिना फास्टेग के यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। सालाना टोल पास के लिए वाहन मालिक एनएचएआई या अपने फास्टेग जारी करने वाले बैंक या ऐप पोर्टल पर लॉग-इन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद 3,075 फीसदी ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सफल भुगतान के बाद यह पास सीधे आपके फास्टेग से लिंक हो जाएगा और टोल प्लाजा पर अतिरिक्त भुगतान किए बिना इस्तेमाल किया जा सकेगा। सरकार के अनुसार टोल दरों की सालाना समीक्षा होती है। इस प्रक्रिया के तहत इस बार मामूली बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, जो लोग अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं, उनके लिए सालाना टोल पास अब भी सुविधाजनक और फायदेमंद विकल्प माना जाता है। इससे बार-बार टोल भुगतान की झंझट कम होती है और यात्रा तेज़ और आसान बनती है।

Comments (0)

Leave a Comment