Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

टोयोटा अपनी लोकप्रिय गाड़ियों के अपडेटेड वर्जन करेगी पेश

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में पनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए जापानी ऑटो कंपनी टोयोटा साल 2026 में कई नए मॉडल लॉन्च करने जा रही है। टोयोटा कंपनी अपनी लोकप्रिय गाड़ियों के अपडेटेड वर्जन पेश करेगी। इस बार खास फोकस इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड तकनीक पर रहेगा, जिसमें कंपनी अपनी पहली फुल इलेक्ट्रिक एसयूवी भी बाजार में उतारेगी। कंपनी के अपकमिंग पोर्टफोलियो में टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला, नई जनरेशन टोयोटा फार्च्यूनर और अपडेटेड टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर शामिल हैं। ये सभी मॉडल डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में बड़े बदलाव के साथ आएंगे, जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं। टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेलो कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे अप्रैल 2026 में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

 यह एक बार चार्ज करने पर करीब 440 से 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है और इसमें लेवल-2 अडास, 360-डिग्री कैमरा और डिजिटल डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इसकी संभावित कीमत 18 से 23 लाख रुपये के बीच हो सकती है और इसका मुकाबला हयूदै क्रेटा इलेक्ट्रिक और एमजी झेडएस ईवी से होगा। वहीं नई पफार्च्यूनर को 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें दमदार डिजाइन और हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा हायराइडर का 7-सीटर वर्जन भी पेश किया जाएगा।


Comments (0)

Leave a Comment