Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और क्रिस्टा का जबर्दस्त क्रेज

नई दिल्ली । टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का क्रेज भारतीय ग्राहकों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। अप्रैल माह में एक बार फिर इनोवा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार बनकर उभरी है। टोयोटा इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते महीने इनोवा की कुल 9,630 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल अप्रैल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। टोयोटा की बिक्री सूची में दूसरे स्थान पर टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर रही। इस एसयूवी की बिक्री में सालाना आधार पर 96 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसकी 9,115 यूनिट्स बिकीं। वहीं, कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर और प्रीमियम हैचबैक टोयोटा ग्लैंजा की बिक्री में गिरावट देखने को मिली, जो बाजार की बदलती प्राथमिकताओं का संकेत है।इसके अलावा, टोयोटा रूमियन और टोयोटा ताईसोर ने भी स्थिर प्रदर्शन किया।

 वहीं, लग्जरी एमपीवी टोयोटा वेलफायर की बिक्री में 490 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो प्रीमियम सेगमेंट में इसकी बढ़ती मांग को दर्शाता है। कंपनी की दमदार एसयूवी टोयोटा लैंड क्रूजर को भी ग्राहकों ने खूब पसंद किया। टोयोटा इंडिया ने अप्रैल माह में कुल 30,159 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 21 प्रतिशत ज्यादा है। इनोवा हाईक्रॉस की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इसका प्रीमियम केबिन, शानदार माइलेज और दमदार हाइब्रिड इंजन माना जा रहा है। 

Comments (0)

Leave a Comment