Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

टोयोटा की चार लोकप्रिय कारों के फेसलिफ्ट मॉडल जल्द होंगे पेश

नई दिल्ली । भारतीय बाजार में टोयोटा कंपनी जल्द ही अपनी चार लोकप्रिय कारों के फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने की तैयारी में है। इन में ग्लैंजा, इनोवा हाइक्रॉस, टाइजर और अर्बन क्रूजर हाइराइडर शामिल हैं, जो अपने ग्राहकों को बेहतर डिजाइन, उन्नत फीचर्स और कुछ मामलों में नए इंजन विकल्प भी प्रदान करेंगी। मारुति सुजुकी बलेनो के अपडेट के बाद, टोयोटा ग्लैंजा का फेसलिफ्ट मॉडल अक्टूबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, बदले हुए बंपर, नए अलॉय व्हील और लाइटिंग में छोटे बदलाव देखने को मिलेंगे।

फीचर्स के मामले में, इसमें लेवल 2 एडीएएस, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, 9-इंच टचस्क्रीन और 6 एयरबैग जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसका इंजन मौजूदा 4-सिलेंडर यूनिट की जगह एक नए 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर्र 12म् पेट्रोल इंजन में बदल सकता है, जिसे मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट को भी जल्द ही नया रूप मिलेगा, जिसमें इसके फ्रंट डिजाइन में टोयोटा हाइलक्स से प्रेरित बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

इसके केबिन को बड़ी टचस्क्रीन, अपडेटेड 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली सीटों के साथ और भी उन्नत बनाया जाएगा। हालांकि, इसके मौजूदा 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। टोयोटा टाइजर, जो मारुति फ्रॉन्क्स का री-बैज मॉडल है, को भी फ्रॉन्क्स के फेसलिफ्ट के बाद अपडेट मिलने की उम्मीद है, जिसमें नया 1.2-लीटर झेड12ई 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन शामिल हो सकता है। इसी तरह, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को भी मिड-लाइफ अपडेट मिलेगा, जिसमें लेवल 2 एडीएएस और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स के साथ नया फ्रंट ग्रिल देखने को मिल सकता है। 


Comments (0)

Leave a Comment