Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

ट्रंप के फर्जी दावों की लगातार खुल रही है पोल

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर अपने ही दावे को लेकर सवालों में घिर गए हैं। यह पहला दावा नहीं है, जिसकी असल पोल खुली हो, इससे पहले भी भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने वाले दावे की पोल खुल चुकी है। हाल में उन्होंने दावा किया कि उनके अनुरोध पर ईरान ने आठ महिला प्रदर्शनकारियों की फांसी टाल दी है, लेकिन तेहरान ने इन दावों को पूरी तरह ‘झूठ’ और ‘गढ़ी हुई कहानी’ बता दिया। 

दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप ने एक पोस्ट कर ईरान में फांसी रुकवाए जाने को ‘बहुत अच्छी खबर’ बताया। उन्होंने कहा कि ईरान ने उनकी अपील का सम्मान करते हुए आठ महिलाओं को फांसी नहीं दी। ट्रंप के मुताबिक, इसमें चार महिलाओं को तुरंत रिहा किया जाएगा और बाकी चार को एक महीने की सजा मिलेगी। उन्होंने लिखा कि वह ईरान और उसके नेताओं के ‘आभारी’ हैं कि उन्होंने उनके अनुरोध को स्वीकार किया। लेकिन ट्रंप के दावों कुछ ही घंटों बाद ईरान की न्यायपालिका से जुड़े मीडिया ने दावे को सिरे से खारिज किया। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया हैं कि ऐसा कोई फैसला लिया ही नहीं गया था और ट्रंप ‘झूठी खबरों के जरिए अपनी उपलब्धि गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ‘फर्जी रिपोर्ट्स के झांसे में आ गए’ और उन्होंने बिना पुष्टि के ही अपनी सफलता के रूप में पेश किया। ईरान के मुताबिक, जिन महिलाओं का जिक्र किया जा रहा है, उनमें से कुछ पहले ही रिहा हो चुकी हैं और कुछ पर इसतरह के आरोप हैं, जिसमें अधिकतम सजा जेल हो सकती है, फांसी नहीं। यह पूरा विवाद तब सामने आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच हाल ही में सीजफायर लागू किया गया है, लेकिन हालात अब भी बेहद नाजुक बने हुए हैं।

Comments (0)

Leave a Comment