Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

ट्रंप ने एआई पर दी नई राय

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयरलैंड से लौटते हुए एयर फोर्स वन में पत्रकारों से चीन, कनाडा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और व्यापार जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात रखी। ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के व्यवहार को उचित बताया और कहा कि अमेरिका ने भी चीन के साथ ठीक व्यवहार किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन की जासूसी पर टिप्पणी कर स्वीकार किया कि चीन अमेरिका की जासूसी करता है, लेकिन कहा कि अमेरिका भी चीन की जासूसी करता है। व्यापार के मोर्चे पर, ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति का बचाव किया, जिसके कारण चीनी कारें अमेरिकी बाजार में प्रवेश नहीं कर सकी। उन्होंने दावा किया कि चीनी सामान पर 100 से 150 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए थे, जिससे अमेरिका यूरोप जैसी खराब स्थिति से बचा रहा, जहां कारों की वजह से समस्याएं हैं। बोइंग विमानों से जुड़े एक सौदे पर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह इस भी पूरा कर लेने वाले हैं, क्योंकि वह हर डील कर लेते हैं।

ट्रंप ने रूस और चीन से अधिक खतरनाक नहीं कहा, बल्कि कहा कि कनाडा के साथ काम करना सबसे मुश्किल है। उन्होंने कनाडा को सबसे खराब देश बताया इससे निपटना पड़ता है, हालांकि उन्होंने वहां के लोगों को शानदार बताया और कहा कि असली मुश्किल कनाडा के नेताओं के साथ है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि कनाडा ने वर्षों तक अमेरिका का फायदा उठाया, लेकिन अब वह समझौता करने के लिए बहुत उत्सुक है, क्योंकि उनके रहते ऐसा नहीं हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विषय पर, ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका इस क्षेत्र में काफी आगे है। व्यक्तिगत तौर पर एआई के इस्तेमाल के बारे में ट्रंप ने स्वीकार किया कि वह इसका उपयोग करते हैं, लेकिन यह बताने से साफ इंकार कर दिया कि वह व्यक्तिगत रूप से किस काम के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।


Comments (0)

Leave a Comment