Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

ट्रंप ने शुरु की मुफ्त की चुनावी रेवड़ियां

 हर एक को देंगे 5000 डॉलर

वाशिंगटन। अमेरिका में भी आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादों की झड़ी लगा रहे हैं। इसी कड़ी में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बड़ा चुनावी वादा किया। उन्होंने घोषणा की कि यदि नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस (संसद) पर अपना नियंत्रण बरकरार रखती है, तो वह हर जवान अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का ‘ट्रंप डिविडेंड’ देंगे। करीब 27 करोड़ अमेरिकी वयस्कों को यह रकम देने पर लगभग 1.35 ट्रिलियन डॉलर खर्च होने का अनुमान है। हालांकि, ट्रंप के इस प्रस्ताव को लागू करने का तरीका क्या होगा और क्या इस तरह का भुगतान कानूनी रूप से संभव है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

ट्रंप ने यह घोषणा अपनी रिपब्लिकन पार्टी के पहले मिडटर्म कन्वेंशन में की। टेक्सास के डलास में हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन में ट्रंप ने करीब एक घंटे 45 मिनट का जोरदार भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के पहले दो वर्षों को राष्ट्रपति पद के इतिहास के सबसे महान दो साल बताया। उनका भाषण पूरी तरह चुनावी अंदाज में नजर आया और उन्होंने खुद को नवंबर में होने वाले चुनाव के केंद्र में रखा। ट्रंप ने रिपब्लिकन समर्थकों से अपील की कि अगर डेमोक्रेट्स को सत्ता मिलती है, तो देश को अगले दशक तक खुद को संभालने में लगाना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से रिपब्लिकन उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करते हुए कहा, मैं आपसे कह रहा हूं कि मान लीजिए कि मैं बैलेट पर हूं। हालांकि, ट्रंप की लोकप्रियता को लेकर स्थिति चुनौतीपूर्ण बताई जा रही है। जनमत सर्वेक्षणों में उनके अप्रूवल रेटिंग अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने की बात कही गई है। वहीं, जीवन-यापन की बढ़ती लागत और ईरान युद्ध को लेकर भी मतदाताओं में असंतोष बढ़ रहा है। ट्रंप ने नवंबर के चुनाव से पहले अहम मुकाबले वाले राज्यों और जिलों में कई दौरे करने का भी वादा किया है।

इस सम्मेलन ने कई रिपब्लिकन नेताओं के लिए राजनीतिक रूप से मुश्किल स्थिति भी पैदा की। कुछ उम्मीदवारों को अपने चुनावी क्षेत्रों में व्यापक समर्थन हासिल करने के लिए ट्रंप से दूरी बनानी पड़ सकती है, लेकिन ऐसा करने पर ट्रंप के कट्टर समर्थकों को नाराज करने का खतरा भी है। यही वजह है कि मिशिगन के प्रतिनिधि टॉम बैरेट, अलास्का के सीनेटर डैन सुलिवन और मेन की सीनेटर सुसान कॉलिन्स जैसे कई प्रमुख रिपब्लिकन नेताओं ने सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया। इन सभी के सामने इस साल डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों से कड़ी चुनौती है। इसके बावजूद, रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के कार्यक्रम के मुताबिक, प्रतिनिधि सभा और सीनेट की प्रतिस्पर्धी सीटों पर चुनाव लड़ रहे कम से कम 16 उम्मीदवारों ने सम्मेलन में भाषण दिया।

Comments (0)

Leave a Comment