Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

तरूण के कातिलो को सख्त सजा मिले-जयभगवान गोयल

नई दिल्ली। होली के पावन अवसर पर उत्तर नगर के काली बस्ती, जे. जे. क्लोनी में जिहादियों ने होली के पावन अवसर पर तरुण नाम के छः फुटा हिंदू नौजवान की षड्यंत्र के तहत घेरकर निर्मम हत्या कर दी। मोहल्ले के दूसरे हिंदुओं के घरों के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी ताकि कोई तरुण  को बचाने के लिए न आ सके ।

परिवार से मिलने गए यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, भाजपा व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रवादी शिवसेना के श्री जयभगवान गोयल जी को परिवार ने बताया हमारा ये लड़का जिहादियों को नहीं भाता था। पड़ोस में रहने वाले जिहादी प्रवृत्ति की महिलाएं अक्सर ताने कसती थीं, कि तुम खटीक इस भैंसे (तरूण) को क्या खिलाते हो जो इतना हट्टा-कट्टा हो रखा है। कॉलोनी में रहने वाला इस्माइल नाम का प्रॉपर्टी डीलर हमेशा आसपास के घरों में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को भड़काता रहता था, तुम इस भैंस (तरुण) को निपटा दो, जो होगा मैं देख लूंगा, मेरे पास बहुत पैसा है। परिवार ने बताया कि होली पर हुए पड़ोस के झगड़े में हमारे द्वारा माफी मांगकर झगड़ा खत्म करने की कोशिश को इन लोगों ने पूरी तरह नकार दिया और परिवार के लोगों की व आसपास के और खटीक समाज के लोगों की पिटाई कर उनके घरों में ही बंद कर दिया। कॉलोनी में आये दिन छोटी-छोटी बात पर लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे और होली पर बात का बतंगड़ बनाकर हमारे निर्दोष बेटे की जान बूझकर साजिश के तहत पीट-पीटकर हत्या कर दी ताकि इस कॉलोनी से सारा हिंदू समाज डर के मारे पलायन कर जाए। परिवार के लोगों ने मांग की है कि उनके बेटे के कातिलों का एंकाउंटर हो, तरुण के बड़े भाई अरुण को सरकारी नौकरी दी जाएं, तरूण के परिवार को एक करोड़ रुपये सरकारी सहायता दी जाए। 

श्री गोयल ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि उनकी भावना का पूरा सम्मान किया जाएगा व उनकी इन मांगों को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाऐगा। श्री गोयल ने दिल्ली में आए दिन गरीब व दलित हिंदू परिवारों की हो रही हत्या पर गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि जिहादी मानसिकता के लोग आए दिन चुन-चुनकर हिंदू नौजवानों की हत्याएं कर रहे हैं कोई कड़ी कार्रवाई न होने के कारण उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं मिक्स आबादी वाले क्षेत्रों में मुस्लिम समाज हिंदुओं को अक्सर दबाता रहता है और जरासा भी विरोध नजर आने पर देखते ही देखते बेरहमी से हत्या कर देते हैं जो हिंदुस्तान की राजधानी दिल्ली में हिंदुओं के पलायन को खुलेआम बढ़ावा दे रहा है और ये बहुत ही चिंता का विषय है इस पर हमारी केंद्र सरकार या दिल्ली सरकार को तत्काल कोई ठोस नीति बनानी चाहिए।


Comments (0)

Leave a Comment