Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

वैभव सभी मैचों में उतरेंगे : रियान

गुवाहाटी । राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा है कि उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सत्र में अपनी सभी 14 मैच खेलेंगे। 15 साल के वैभव ने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक लगाकर राजस्थान रॉयल्स की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इससे उत्साहित रॉयल्स के कप्तान रियान ने कहा है हालात कैसे भी हों वैभव हर मैच खेलेंगे।

सीएसके के खिलाफ मैच के बाद कप्तान रियान से जब वैभव के बारे में पूछा गया कि आप उन्हें क्या कहेंगे? इसके जवाब में पराग ने कहा, मैं उसे यही कहूंगा कि तुम 14 गेम खेलने वाले हो और गेम में चाहे कुछ भी हो, तुम्हें इसी प्रकर निडर होकर खेलना है। मीडिया में क्या चल रहा है इससे परेशान होने की जगह केवल बल्लेबाजी पर ही ध्यान दो। मैंने कोच को बता दिया है कि उसे जितनी बल्लेबाजी करनी है करने दें।  साथ कही कहा  कि मैं और ध्रुव उसकी बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए थे। हमें पता नहीं चल पा रहा था कि वह कैसे क्या कर रहा है हालांकि उसे अपनी टीम में पाकर बहुत खुश हूं।

वैभव ने सीएसके के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था और 17वीं गेंद पर वे आउट हो गए थे। इस बल्लेबाज ने 4 चौके और 5 छक्के लगाकर 52 रन बनाकर राजस्थान की जीत तय कर दी। वैभव ने 305.88 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये। पिछले सत्र में भी इस बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाया था। 

Comments (0)

Leave a Comment