Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

विजय के स्कूल का दौरा कर रश्मिका ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

मुंबई । हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने पुट्टपर्थी के उस स्कूल का दौरा किया, जहां अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपने बचपन के दिन बिताए थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी इस यात्रा के बारे में एक दिल छू लेने वाला नोट साझा किया है। अभिनेत्री रश्मिका ने इस दौरे को एक ऐसी अधूरी पहेली को पूरा करने जैसा बताया, जिसके बारे में उन्होंने विजय और उनके दोस्तों से बहुत कुछ सुना था, लेकिन वह जगह उन्होंने कभी देखी नहीं थी। रश्मिका ने बताया कि पिछले कई सालों से उन्होंने विजय के बचपन, उनके स्कूली दिनों और दोस्तों के बारे में बहुत सी बातें सुनी थीं। उन्होंने लिखा, उनके सभी दोस्त स्कूल के समय के हैं और उन्होंने पुट्टपर्थी में पढ़ाई की है। इसलिए मैं हमेशा उन्हें पर्थी बॉयज एंड गर्ल्स कहकर बुलाती हूँ और अब वे मेरे भी बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी जगह थी जिसके बारे में बहुत कुछ सुनने के बावजूद वह कभी वहाँ गई नहीं थीं, इसलिए उन्हें हमेशा लगता था जैसे कोई पहेली अधूरी रह गई हो। 

आखिरकार, उन्हें पुट्टपर्थी जाने का एक बहुत ही सुंदर अवसर मिला, जहाँ उन्होंने उस स्कूल को देखा जहाँ विजय ने पढ़ाई की थी, उनके क्लासरूम और हॉस्टल भी देखे। अपनी यात्रा के दौरान, रश्मिका को एचएम आंटी सहित कई प्यारे लोगों से मिलने का मौका मिला। उन्होंने कहा, वहाँ जाकर मुझे जो शांति मिली, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उस जगह में कुछ तो ऐसा था जिसने मेरे दिल को बहुत सुकून दिया३ सब कुछ बहुत ही सुंदर और दिव्य लग रहा था। मंदाना ने आगे कहा कि वह हमेशा सोचती थीं कि विजय, आनंद और पुट्टपर्थी के उन सभी दोस्तों में इतनी एक जैसी अच्छी बातें (जैसे उनका स्वभाव, लोगों के साथ उनका बर्ताव, प्यार और दयालुता में उनका विश्वास) कैसे हैं। जब वह उनके स्कूल गई, तो उन्हें समझ आया कि ये सब गुण कहाँ से आते हैं। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बचपन में हम जिन जगहों पर बड़े होते हैं, जिन लोगों के साथ समय बिताते हैं और हमारे माता-पिता व शिक्षक हमें जो सीख देते हैं, वे सब हमारे व्यक्तित्व का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन जाते हैं। छोटे-छोटे बच्चों को इतनी श्रद्धा के साथ वेद और भजन गाते हुए देखना, उनके श्लोकों को जानना और पूरे दिल से उनका जाप करते हुए देखना, इसने उन्हें सच में बहुत गहराई से छुआ। मंदाना ने कहा कि सब से प्यार करो, सबकी सेवा करो की सीख हमेशा से उनके दिल के बहुत करीब रही है। इस छोटे से अनुभव ने उनके अंदर ढेर सारा प्यार, कृतज्ञता और शांति भर दी है। ‘पुष्पा’ फेम अभिनेत्री ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि शायद स्वामी चाहते थे कि वह अपने जीवन के इस पड़ाव पर पुट्टपर्थी आएं, क्योंकि शायद यही सही समय था। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जगहें आपको बिना बताए ही बहुत कुछ सिखा देती हैं।


Comments (0)

Leave a Comment