Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

विराट हिंदू सम्मेलन भव्यता के साथ संपन्न

उत्तरपूर्वी दिल्ली। शाहदरा, बलबीर नगर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि अर्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। 

सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से मलखंब का भव्य प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं तथा वक्ताओं ने “पाँच परिवर्तन” विषय पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर संचालन समिति की सदस्या एवं पर्यावरण मित्र पंजीकृत संस्था की अध्यक्षा ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। पर्यावरण मित्र संस्था की ओर से सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन संचालन समिति द्वारा समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का मंच पर शॉल एवं चादर पहनाकर सम्मान किया गया। जो बुजुर्ग कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उनका सम्मान घर जाकर किया गया। साथ ही विभिन्न वर्गों से पधारे अतिथियों का भी शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा पाठ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन की सफलता के लिए बलबीर नगर परिवार, गणमान्य अतिथियों, प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, मीडिया कर्मियों एवं सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने संचालन समिति एवं क्षेत्रवासियों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम की सराहना की।

Comments (0)

Leave a Comment