Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

विराट कोहली का नया अवतार

नई दिल्ली । पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने हाल ही में सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नए अवतार की जमकर सराहना की है, जिसके बाद कोहली ने तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में एक तूफानी शतक जड़ा। कैफ ने कहा कि पिछले साल कोहली को संन्यास लेने की सलाह देने वाले लोग अब उन्हें छूने की हिम्मत भी नहीं कर सकते। 37 वर्षीय कोहली ने रविवार को 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे दृ यह पहली बार था जब उन्होंने एक वनडे पारी में 9 छक्के लगाए। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने 296 रनों का लक्ष्य 41.4 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।

कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में उस समय को याद किया जब अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार दो वनडे मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद कोहली आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। उस वक्त कई लोगों ने उन्हें संन्यास लेने की सलाह तक दे डाली थी। हालांकि, कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में तीसरे वनडे में नाबाद 74 रन बनाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था। कैफ ने बताया कि उस घटना के बाद से कोहली ने कुल 11 वनडे पारियां खेली हैं और 900 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें चार शानदार शतक शामिल हैं। कैफ ने टिप्पणी की कि कोहली अब एक बिल्कुल अलग अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया। उनकी वर्तमान आक्रामक शैली इस नए अवतार का प्रमाण है।

पूर्व बल्लेबाज ने कोहली के उतार-चढ़ाव भरे 18 साल के करियर पर प्रकाश डालते हुए कहा, कोहली ने खून के आंसू भी पिए हैं। कैफ ने जोर देकर कहा कि जब कोहली का बल्ला चलता है, जो उनका शस्त्र है, तो किसी की मजाल नहीं कि उन्हें छू पाए। उन्होंने कोहली की दृढ़ता की सराहना की, जो अब केवल वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, क्योंकि वे टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। कैफ ने विराट कोहली के आईपीएल करियर का भी जिक्र किया, जहां रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लगातार दो बार चौंपियन बनकर अपना दबदबा कायम किया और कोहली आईपीएल 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

कैफ ने कहा कि कोहली युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने युवाओं को कोहली से फिटनेस, भूख, तपस्या, कड़ी मेहनत और लगातार अपने मुकाम को बनाए रखने की सीख लेने की सलाह दी। कैफ ने बताया कि जब भी कोहली नीली जर्सी में भारत के लिए मैदान पर उतरते हैं, तो उनका अंतिम लक्ष्य टीम को जीत दिलाना और नाबाद लौटना होता है। इस शानदार पारी के साथ, कोहली 15,000 वनडे रन पूरे करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसके लिए कैफ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Comments (0)

Leave a Comment