Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

विवादों में डेटाल का विज्ञापन

नई दिल्ली । ब्रिटिश हाइजीन ब्रांड डेटॉल (डेटाल) को चीन में जारी इस विज्ञापन के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस विज्ञापन का मकसद टॉक्सिक पुरुषों (खराब सोच वाले पुरुषों) की आलोचना करना था, लेकिन इसके महिलाओं के लिए अपमानजनक माना गया। कंपनी ने विज्ञापन हटाते हुए सार्वजनिक माफी मांगी।

मई के आखिर में जारी किए गए पांच मिनट के विज्ञापन में एक पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड की तुलना अपनी पुरानी पार्टनर से करता है। कहानी में वह एक ऐसी महिला की तलाश की बात करता है जो उसके अनुसार साफ और अनछुई हो। वह यह भी कहता है कि भले ही वह स्वयं वर्जिन न हो, लेकिन उसकी भावी पत्नी का वर्जिन होना जरूरी है। विज्ञापन के अंत में उसकी नई गर्लफ्रेंड को उसकी सोच का पता चलता है। वह उसकी महिला-विरोधी मानसिकता की आलोचना करते हुए उससे रिश्ता खत्म कर देती है। इसके बाद एक वॉयसओवर में कहा जाता है कि टॉक्सिक पुरुष भी कीटाणुओं की तरह होते हैं, जिन्हें खत्म करने के लिए डेटॉल की जरूरत होती है।

Comments (0)

Leave a Comment