Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

वीवो टी5एक्स 5जी लॉन्च करने की तैयारी में

मुंबई । चाइनीज कंपनी वीवो अपना नया 5जी स्मार्टफोन वीवो टी5एक्स 5जी लॉन्च करने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन 17 मार्च को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

यह डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए वीवो टी4एक्स 5जी अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। लॉन्च के बाद यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत मिड-रेंज सेगमेंट में रखी जा सकती है और यह करीब 23 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हो सकता है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200 एमएएच की बड़ी बैटरी बताई जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक हो सकती है, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे बड़ी बैटरी को भी कम समय में चार्ज किया जा सकेगा। परफॉर्मेंस के लिहाज से फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। 

कंपनी का दावा है कि इस चिपसेट के साथ फोन ने अनतूतू बेंचमार्क पर 10 लाख से अधिक स्कोर हासिल किया है, जिससे इसकी तेज परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाया जा सकता है। फोन में 8जीबी रैम और 128जीबी या उससे ज्यादा स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। सुरक्षा के लिहाज से फोन में आईपी68 और आईपी69 रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। साथ ही इसमें एंड्राएड  16 पर आधारित नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में करीब 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120एचझेड रिफ्रेश रेट होगा। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। 

Comments (0)

Leave a Comment