Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

वर्कआउट करते सोहा अली खान का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई । हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम से जुड़ा एक खास वीडियो साझा किया, जो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में सोहा अकेली नहीं हैं, बल्कि उनके साथ उनका प्यारा पालतू भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में सोहा जिम में अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर उनका पालतू कुत्ता पूरे जोश के साथ इधर-उधर दौड़ता और खेलता नजर आता है। वीडियो में सोहा अपने वर्कआउट पर ध्यान देती दिख रही हैं, जबकि उनका पालतू अपनी मस्ती में व्यस्त दिखाई देता है। 

इस मजेदार और दिलचस्प पल ने वीडियो को और भी खास बना दिया है। वीडियो के साथ सोहा अली खान ने एक हल्का-फुल्का कैप्शन भी लिखा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा, “क्या आपका जिम पार्टनर भी अपना पूरा योगदान देता है? मेरा तो सिर्फ आराम वाले दिन बनाने में ही माहिर है।” उनके इस मजेदार कैप्शन ने भी प्रशंसकों का ध्यान खींचा और लोगों ने इस पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। सोहा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके प्रशंसक कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग पपी को बेहद क्यूट बता रहे हैं, तो कुछ लोग सोहा के फिटनेस और मस्ती से भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। प्रशंसकों का कहना है कि यह वीडियो फिटनेस के साथ-साथ खुशी और सकारात्मक ऊर्जा का भी संदेश देता है। 

सोहा अली खान अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी फिटनेस, लाइफस्टाइल और रोजमर्रा की गतिविधियों की झलक साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वह अपने पॉडकास्ट के जरिए भी लोगों को प्रेरित करती हैं। हाल ही में वह फिल्म छोरी 2 में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने ‘दासी मां’ का नकारात्मक किरदार निभाया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नुसरत भरुचा दिखाई दी थीं। फिलहाल सोहा ‘ऑल अबाउट हर’ नाम का पॉडकास्ट होस्ट कर रही हैं। इस पॉडकास्ट में कामकाजी महिलाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाती है। बता दें कि अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह नियमित रूप से जिम में वर्कआउट करती हैं और संतुलित डाइट का पालन करती हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment