Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

वॉट्सएप भारत में उम्र सत्यापन का परीक्षण करेगा

नई दिल्ली । भारत में करोड़ों वॉट्सएप यूजर्स के लिए अहम खबर है। मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय मैसेजिंग एप ने देश में उम्र सत्यापन फीचर का एक शुरुआती पायलट टेस्ट शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत में लागू होने वाले नए डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (डीपीएपी) एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित करना है। आसान भाषा में कहे तब वॉट्सएप कानूनी दायरे में रहते हुए यूज़र्स की उम्र की सही और सुरक्षित जानकारी हासिल करने के तरीकों पर काम कर रहा है। 

यह कदम विशेष रूप से नए कानून के उन प्रावधानों के तहत उठाया जा रहा है, जो नाबालिगों के डेटा और उनके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम तय करते हैं। वर्तमान में, यह परीक्षण अभी केवल चुनिंदा यूज़र्स के एक छोटे और सीमित समूह पर आज़माया जा रहा है।  कंपनी ने आश्वस्त किया है कि इस शुरुआती पायलट टेस्ट से वर्तमान वॉट्सएप के इस्तेमाल पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। इससे न यूजर्स के अकाउंट बंद होने और न ही रोज़मर्रा के अनुभव में कोई बदलाव आएगा। कंपनी ने निजता की सुरक्षा का वादा कर कहा है कि यूज़र की उम्र जैसी निजी और संवेदनशील जानकारी किसी अन्य यूज़र के साथ साझा नहीं की जाएगी। वॉट्सएप प्रवक्ता के अनुसार, इस डेटा को लेकर सख्त निजता मानकों का पालन किया जाएगा। 

वॉट्सएप का लक्ष्य इन नए भारतीय कानूनों का पूरी तरह से पालन करना है। यह प्राइवेसी-फ्रेंडली तरीकों का परीक्षण कर रहा है ताकि भविष्य में जब डीपीएपी एक्ट पूरी तरह से लागू हो, तब वह यूज़र्स की गोपनीयता बनाए रखते हुए कानूनी आवश्यकताओं को सुचारु रूप से पूरा कर सके।

Comments (0)

Leave a Comment