Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर 42 रुपए महंगा

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन (आईओसी) ने 1 जून से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। 19 किलोग्राम वाले इन सिलेंडरों के दाम दिल्ली में 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गए हैं, जिससे रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर लागत का बोझ बढ़ेगा। हालांकि, आम घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव न होने से राहत मिली है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 3,113.50 रुपये हो गई है, जो पहले 3,071.50 रुपये थी।

इसी तरह कोलकाता में भी इसकी कीमत में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 3,255.50 रुपये पर पहुंच गया है। इंडियन ऑयल के साथ भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी आमतौर पर एक साथ दरों में बदलाव करते हैं। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडर की कीमत भी 11 रुपये बढ़कर दिल्ली में 821.50 रुपये हो गई है। इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की ईंधन सुरक्षा को मजबूत करने की बात कही है। इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार देश की ईंधन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रणनीतिक भंडार बढ़ाने पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि तेल मार्केटिंग कंपनियों को कम से कम 30 दिनों का एलपीजी भंडार बनाए रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही कच्चे तेल के रणनीतिक भंडार को मजबूत करने की दिशा में भी काम जारी है। उन्होंने कहा घ्कि सरकार ईंधन की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने और जमाखोरी रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फिलहाल देश में एलपीजी और अन्य ईंधनों की कोई कमी नहीं है।

Comments (0)

Leave a Comment