Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

ये मेरा अंतिम विश्वकप-विराट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि आगले साल 2027 में होने वाला एकदिवसीय विश्वकप उनके करियर का अंतिम विश्व कप होगा जिसे वह हर हाल में जीतना चाहते हैं। कोहली के अनुसार उनका लक्ष्य विश्वकप में भारतीय टीम को जीत दिलाना है और इसके लिए वह पूरी ताकत लगा देंगे। 

इसी के साथ ही विराट ने अपने विश्व कप भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर भी अंकुश लगा दिया। अब तक कहा जा रहा था विराट को शायद ही टीम में शामिल किया जाये पर इस बल्लेबाज ने इसमें खेलने की अपनी इच्छा खुलकर जता दी है। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह अंतिम विश्व कप है, जिसमें मैं भारत के लिए खेलने जा रहा हूं। मैं अपना सब कुछ मैदान पर छोड़ना चाहता हूं इसलिए मेरा अंतिम लक्ष्य विश्व कप जीतना है। इसके लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा, मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।

इससे साफ है कि विराट अपने करियर का समापन विश्व कप की जीत के साथ करना चाहते हैं। इस बल्लेबाज ने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। गौरतलब है कि 2027 एकदिवसीय विश्व कप अक्टूबर और नवंबर में संयुक्त रुप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 12 वेन्यू पर मुकाबले आयोजित किए जाने हैं। भारत ने अपना पिछला एकदिवसीय विश्व कप खिताब 2011 में जीता था, जिसके बाद 2023 में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताब नहीं जीत पायी थी। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे न्यूजीलैंड से हार मिली थी।

Comments (0)

Leave a Comment