Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

यह मौजूदा क्रेटा से कहीं अधिक प्रीमियम, एडवांस और फीचर लोडेड होगी

नई दिल्ली । भारतीय कार बाजार में हुंडई क्रेटा की नई जनरेशन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हुंडई कंपनी 2027 में इस एसयूवी का नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार यह मौजूदा क्रेटा से कहीं अधिक प्रीमियम, एडवांस और फीचर लोडेड होगी। बताया जा रहा है कि इसे नए के3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिससे इसका आकार पहले से बड़ा और सड़क पर इसकी उपस्थिति ज्यादा दमदार दिखाई देगी। नई क्रेटा के डिजाइन में भविष्यवादी स्पर्श देखने को मिल सकता है, जिसमें कंपनी की आयोनिक रेंज से प्रेरित पिक्सेल एलईडी डीआरएल, एक नया ग्रिल, क्लैमशेल बोनट और स्पोर्टी बॉडी एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं। 

इसके अलावा, फ्लश डोर हैंडल, बड़े ओआरवीएम, 19 इंच के अलॉय व्हील और चौड़े व्हील आर्च इसे और भी आकर्षक बनाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके केबिन में ड्यूल 12.3 इंच स्क्रीन सेटअप या 30 इंच का ट्रिनिटी डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही, डिजिटल की, 360 डिग्री कैमरा, पावर सीट्स, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई आधुनिक फीचर्स भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं। इंजन विकल्पों में मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल, टर्बाे पेट्रोल और डीजल इंजन जारी रहने की संभावना है, और कंपनी सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड तकनीक पर भी काम कर रही है। माना जा रहा है कि नई क्रेटा दिवाली 2026 या 2027 की शुरुआत में बाजार में दस्तक दे सकती है। सुरक्षा के लिए इसमें लेवल-2 एडीएएस, मल्टीपल एयरबैग्स और ऑटो डिमिंग आईआरवीएम जैसे फीचर्स भी होंगे। 

Comments (0)

Leave a Comment