Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मे उम्र के हिसाब से लाभ

नई दिल्ली । यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने निवेशकों के लिए अपनी नई 444-दिन फिक्स्ड डिपॉज़िट (एफडी) योजना पेश की है। बैंक में निवेश की अवधि केवल 1 सप्ताह से लेकर 10 साल तक चुनी जा सकती है। यह विशेष योजना उन लोगों के लिए है जो करीब डेढ़ साल के लिए सुरक्षित और सुनिश्चित लाभ चाहते हैं। इस एफडी योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्र के अनुसार ब्याज दरें बढ़ती हैं।

आम नागरिकों (60 साल से कम उम्र) के लिए ब्याज दर 6.60 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से अधिक) के लिए 7.10 फीसदी और सुपर वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) के लिए 7.35 फीसदी तय की गई है। मान लीजिए कोई निवेशक इस योजना में 2 लाख रुपये जमा करता है तो आम नागरिक को 2,16,577 रुपये (16,577 रुपये ब्याज), वरिष्ठ नागरिक को 2,17,876 रुपये (17,876 रुपये ब्याज) और सुपर वरिष्ठ नागरिक को 2,18,528 रुपये (18,528 रुपये ब्याज) मिलेगा। सरकारी बैंक होने के कारण इस एफडी में निवेश पूरी तरह सुरक्षित है। बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम नहीं है, और तय अवधि के बाद गारंटीड आय सुनिश्चित होती है।

Comments (0)

Leave a Comment