Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

यूपी में बारिश का कहर

दिल्ली । भले ही मॉनसून अब चला चली की बेला में है लेकिन जाते जाते जो कहर बरसा रहा है वो जनजीवन को खास प्रभावित कर रहा है। यूपी बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में बारिश संबंधी गतिविधियों, घर और पेड़ गिरने की वजह से 56 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 1000 से ज्यादा घर ढह गए हैं। हालांकि यूपी में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश से रविवार से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अब ज्यादा बारिश नहीं होगी। 


मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। वहीं बंगाल की खाड़ी में भी अभी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ऐसे में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश में फिर से मौसम बदल सकता है।हालांकि यूपी में दो दिन ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है।

म्यांमार के पास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंक जताई है। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर के आसपास भी एक सिस्टम बन रहा है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है और फिर से भारी बारिश हो सकती है। उधर मध्य प्रदेश के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं पड़ोसी उत्तराखंड में लगभग तीन दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ और जलभराव जैसे हालात पैदा हो गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, जिस प्रभाव के कारण पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, वह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और सुबह 5.30 बजे कमजोर होकर एक कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया। 

दिल्ली और बिहार का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 28 सितंबर को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादिल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा शाम तक कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 29 सितंबर को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। अगर कम दबाव का क्षेत्र प्रभावी होता है तो 30 सितंबर से एक बार फिर बारिश की गतिविधि जोर पकड़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 सितंबर को बिहार में हल्की बारिश हो सकीत है। वहीं 1 अक्टूबर तक तेज हवाओं और मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल राज्य में भारी बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। बिहार में भी भारी बारिश की वजह से किसानों को अच्छा खासा नुकसान हुआ है।

पहाड़ों में भूस्खलन की आशंका

उत्तराख्ड में 28 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कई जगहों पर भूस्खलन और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। टिहरी गढ़वाल, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और देहरादून में भी भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, जम्मू, पहलगाम, बारामूला में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


Comments (0)

Leave a Comment