Shopping cart
Your cart empty!
Terms of use dolor sit amet consectetur, adipisicing elit. Recusandae provident ullam aperiam quo ad non corrupti sit vel quam repellat ipsa quod sed, repellendus adipisci, ducimus ea modi odio assumenda.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Do you agree to our terms? Sign up
नई दिल्ली। वैसे तो मॉनसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। लेकिन अब तक मॉनसून की एंट्री का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन इसके आगे बढ़ने से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में परेशानी बढ़ गई है। उत्तर-पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश, आंधी की चेतावनी जारी की है। पूर्वाेत्तर राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में सप्ताहभर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बता दें कि देश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आईएमडी ने कहा कि देश में लू की स्थिति फिलहाल समाप्त हो गई है। जून के पहले सप्ताह में भी दिल्ली पर मौसम की मेहरबानी बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान तेज धूलभरी आंधी, हल्की बारिश, गरज-चमक जैसी मौसमी घटनाओं का दौर आता रहेगा। इससे छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान रविवार को सामान्य से तीन से छह डिग्री तक कम दर्ज किया गया। गर्मी के लंबे दौर के बाद पिछले तीन दिनों से दिल्ली में राहत बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीच-बीच में तेज धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ी हैं। इसके चलते तापमान में खासी गिरावट आई है।
मुंबई बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार सुबह मॉनसून-पूर्व भारी बारिश हुई। इससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। जलजमाव से यातायात बाधित हुआ। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर तथा राज्य के पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर रविवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई।
खराब मौसम में बरतें सावधानी
आईएमडी ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, गरज-चमक के समय घरों में रहने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।
Leave a Comment