Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

आलिया भटट और फरहान अख्तर ने बटोरी सुर्खियां

मुंबई । बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई नामचीन सितारों ने ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड (बाफटा) में शिरकत की, लेकिन भारतीय सितारों में सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरीं आलिया भटट और फरहान अख्तर ने। लंदन में आयोजित इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड नाइट में दोनों ने अपनी मौजूदगी, ड्रेसिंग स्टाइल और स्टेज पर दिए पलों से इंडियन ऑडियंस के साथ-साथ ग्लोबल दर्शकों का भी ध्यान खींचा। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी मणिपुरी फिल्म बोंग को बाफटा में ‘बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म’ कैटेगरी में सम्मान मिला, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं, आलिया भट्ट ने अपने करियर में पहली बार बाफटा मंच पर किसी अवॉर्ड को प्रेजेंट किया और जैसे ही उन्होंने स्टेज पर कदम रखा, इंटरनेट पर उनका वीडियो वायरल होने लगा। 

‘बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज’ प्रेजेंट करने के लिए जैसे ही आलिया स्टेज पर आईं, उन्होंने होस्ट अलान कुमिंग की इंट्रोडक्शन के बाद सिल्वर गाउन में दर्शकों को प्यार से “नमस्कार” कहा। इस एक शब्द ने सोशल मीडिया को झकझोर दिया और भारतीय दर्शक गर्व से भर उठे। आलिया ने शुरुआत हिंदी में करते हुए कहा कि “अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।” इसके बाद शरारत भरे अंदाज में बोलींकृ“अभी सबटाइटल्स के लिए हाथ मत बढ़ाओ।” फिर उन्होंने पूरी स्पीच इंग्लिश में आगे बढ़ाई। उनके इस देसी अंदाज की दुनिया भर में सराहना हो रही है।


 आलिया भट्ट बाफटा में अवॉर्ड प्रेजेंट करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री नहीं हैं, बल्कि वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली तीसरी भारतीय एक्ट्रेस बनीं। उनसे पहले प्रियंका चोपरा और दीपिका पादूकोण इस मंच पर अवॉर्ड प्रेजेंट कर चुकी हैं। भारतीय सिनेमा की बढ़ती ग्लोबल मौजूदगी में यह एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया फिलहाल अपनी दो बिग-बजट फिल्मोंकृ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’कृकी शूटिंग में व्यस्त हैं। फैंस इन दोनों फिल्मों के रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

सुदामा/ईएमएस 26 फरवरी 2026


Comments (0)

Leave a Comment