Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन

प्रसिद्ध अभिनेत्री नवनींद्र बहल का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर फैल गई है। उनके बेटे और फिल्म निर्माता कानू बहल ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

कानू बहल ने अपनी मां को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया और उन्हें अपना गुरु, ताकत और प्रेरणा बताया। उनके इस संदेश ने कई लोगों को भावुक कर दिया। नवनींद्र बहल का अभिनय सफर बहुत कम उम्र में शुरू हो गया था। उन्होंने मात्र तीन साल की उम्र में थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। पटियाला से शुरू हुआ उनका यह सफर आगे चलकर फिल्म और टेलीविजन तक पहुंचा। नई पीढ़ी उन्हें कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ में निभाए गए किरदार के लिए याद करती है। इसके अलावा उन्होंने ‘माचिस’ और ‘ओए लकी! लकी ओए!’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। टीवी की दुनिया में ‘इश्कबाज’ और ‘दिल बोले ओबेरॉय’ जैसे धारावाहिकों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके निधन से फिल्म जगत ने एक अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है।

Comments (0)

Leave a Comment