Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित किया

नई दिल्ली । अपने लोगों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में है आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है, जिसके खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना और उसे परास्त करना होगा भारत आतंकवाद और उसे पनाह देने वालों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखेगा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर इस हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने लोगों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में है।

एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “आज के दिन हम पिछले वर्ष पहलगाम के भयावह आतंकी हमले में खो चुके मासूम लोगों को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। अपने लोगों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में है। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है, जिसके खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना और उसे परास्त करना होगा। भारत आतंकवाद और उसे पनाह देने वालों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखेगा।”

Comments (0)

Leave a Comment