Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

घर में स्पष्ट सीमाएं होना बेहद जरूरी: टिस्का चोपड़ा

मुंबई । हाल ही में अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने एक दिलचस्प वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने घर से काम करने की चुनौतियों और संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर बात की। वीडियो में टिस्का ने मजाकिया अंदाज में बताया कि भले ही वर्क फ्रॉम होम सुनने में आसान लगता हो, लेकिन जब घर में दो लेखक एक ही डाइनिंग टेबल पर काम करने बैठ जाएं, तो माहौल चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

उन्होंने लिखा, “घर से काम करना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन मुझे समझ आया है कि घर में साफ सीमाएं होना बेहद जरूरी है। एक ऐसी जगह, जहां आप ध्यान से काम कर सकें, समय पर काम खत्म करें और फिर घर जैसा सुकून महसूस कर सकें। काम, काम की जगह रहे और घर, घर जैसा ही।” उनकी यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है और कमेंट सेक्शन में लोग उनकी बातों से सहमति जताते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अभिनय की बात करें तो टिस्का चोपड़ा हमेशा से अपनी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए सराही गई हैं। हाल ही में वह फिल्म मर्डर मुबारक में नजर आई थीं, जो 15 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। इससे पहले उन्होंने तेलुगु क्राइम थ्रिलर हिटरू द थर्ड केस में एडीजीपी कर्णिका आहूजा की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। टिस्का ने हाल ही में निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा है।

 उनकी पहली निर्देशित फिल्म साली मोहब्बत जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में राधिका आप्टे, दिव्येंदु, अनुराग कश्यप और शरत सक्सेना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्माण जीयो स्टूडियोज और मनीष मल्होत्रा द्वारा स्टेज5 प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की कहानी एक छोटे शहर की साधारण गृहिणी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेवफाई और धोखे के जाल में फंसने के बाद खुद के अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ने पर मजबूर हो जाती है। 

Comments (0)

Leave a Comment