Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

गुरुग्राम में अब सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना पड़ेगा महंगा

गुरुग्राम। शहर को स्वच्छ और धूम्रपान मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सार्वजनिक स्थानों और पार्कों को तत्काल प्रभाव से 'नो-स्मोकिंग जोन' घोषित कर दिया है। इस नए नियम का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर अब 200 रुपये तक का जुर्माना भरना होगा। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज द्वारा जारी यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सिगरेट व बीड़ी के धुएं से होने वाले नुकसान से बचाना है।
किन जगहों पर लागू होगा प्रतिबंध?
नए आदेश के तहत शहर के बाजारों, बस स्टैंड, बस स्टॉप, सार्वजनिक परिवहन, पार्कों, ग्रीन बेल्ट, खेल के मैदानों और ओपन जिम में धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त, नगर निगम कार्यालयों, सामुदायिक केंद्रों, पुस्तकालयों, डिस्पेंसरी, पार्किंग स्थलों और सार्वजनिक शौचालय परिसरों (पार्कों में बने शेड और गजिबो सहित) में भी सिगरेट या बीड़ी पीने की अनुमति नहीं होगी।
गंदगी फैलाने और थूकने पर भी होगी कार्रवाई
प्रशासन ने न केवल धूम्रपान, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट व बीड़ी के टुकड़े फेंकने और तंबाकू खाकर थूकने पर भी सख्ती दिखाई है। ऐसा करने वालों पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि बार-बार नियम तोड़ने पर हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को जागरूक करने के लिए निगम ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सभी प्रमुख स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
इन्हें मिली है राहत
सख्ती के बीच, एमजी रोड पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) द्वारा बनाए गए निर्धारित स्मोकिंग जोन को फिलहाल इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है और यह पहले की तरह चालू रहेगा।

Comments (0)

Leave a Comment