https://www.effectivegatecpm.com/ruyi5vbj?key=df8d2c25e07fd4036616aa1f33a8122f

Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

‘कैनेडी’ से रिप्लेस करने का सता रहा था डर: सनी लियोनी

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने बताया कि इस फिल्म का हिस्सा बनने पर उन्हें आखिरी दिन तक यकीन नहीं हो रहा था। उन्हें हमेशा यह डर सताता रहा कि कहीं उन्हें किसी भी वक्त रिप्लेस न कर दिया जाए। यह फिल्म 2023 में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच कान्स फिल्म फेस्टिवल पर प्रदर्शित की गई थी और तब से लगातार चर्चा में है।

सनी लियोनी ने बताया कि जब उन्हें ‘कैनेडी’ का ऑफर मिला, तो वे खुद इस बात पर हैरान थीं। भले ही उन्होंने ट्रायल्स, वर्कशॉप्स और कई राउंड की मीटिंग्स पूरी कर ली थीं, लेकिन मन में एक अनिश्चितता बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई बार देखा गया है कि शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले या यहां तक कि पहले दिन भी कलाकारों को बदल दिया जाता है। इसी वजह से उन्हें तब तक चौन नहीं मिला, जब तक उन्होंने कैमरे के सामने अपना पहला शॉट नहीं दे दिया। सनी ने बताया कि जैसे ही निर्देशक ने उनका पहला सीन ओके कहा और अगला शॉट सेटअप होने लगा, तभी उन्हें राहत महसूस हुई। उन्हें लगा कि अब टीम ने उन पर भरोसा किया है और वे फिल्म में बने रहेंगी। उनके अनुसार, यह भरोसा उनके लिए बहुत बड़ा क्षण था, क्योंकि उन्होंने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की थी। ‘कैनेडी’ में सनी लियोनी ‘चार्ली’ नाम का किरदार निभा रही हैं। 

उन्होंने बताया कि एक होटल रूम में शूट किए गए एक महत्वपूर्ण सीन को निभाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। इस सीन में चार्ली एक पुलिस अफसर का इंतजार कर रही होती हैकृडरी हुई, असहज और मानसिक रूप से परेशान। बाथरूम से बाहर आकर चेहरे पर नकली मुस्कान लाने का भाव दिखाना उनके लिए अभिनय की दृष्टि से कठिन था। सनी ने कहा कि यह सीन उन्हें भावनात्मक रूप से छू गया, क्योंकि असल जिंदगी में भी लोग कई बार अंदर से टूटे होते हुए भी बाहर से मुस्कुराने को मजबूर हो जाते हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इस फिल्म ने उन्हें खुद को एक कलाकार के रूप में नए तरीके से समझने में मदद की है। 

Comments (0)

Leave a Comment