Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

कुछ नया करना चाहता हूं : सुधांशु पांडे

मुंबई । छोटे परदे के अभिनेता सुधांशु पांडे चर्चित शो दो दुनिया एक दिल में निगेटिव किरदार अदा कर रहे हैं। अगले एपिसोड में इस शो की कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आने वाले है। हाल ही में एक बातचीत में अभिनेता ने बताया कि इस सीरियल में उनका रोल काफी जटिल और कई परतों वाला है, जो दर्शकों को समय-समय पर चौंका सकता है। सुधांशु पांडे का कहना है कि वह हर किरदार में कुछ नया और अलग करने की कोशिश करते हैं ताकि दर्शकों को कहानी में अनपेक्षित और दिलचस्प पल देखने को मिलें। उनके मुताबिक अभिनय की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि हर बार दर्शकों को कुछ नया अनुभव कराया जाए। उन्होंने बताया कि शो में उनका किरदार ऊपर से भले ही निगेटिव दिखाई देता है, लेकिन इसके कई आयाम हैं, जो धीरे-धीरे कहानी के साथ सामने आएंगे और दर्शकों को पात्र की असली परतों से परिचित कराएंगे। 

अभिनेता ने कहा कि उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि वह ऐसे किरदार निभाएं जो दर्शकों के दिल में बस जाएं और लंबे समय तक याद रखे जाएं। उनके अनुसार अगर कोई पात्र दर्शकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बना लेता है, तो यह किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। बातचीत के दौरान उनसे यह भी पूछा गया कि शो में वह एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि कई लोगों का मानना है कि वह अभी पिता के रोल के लिए काफी युवा दिखते हैं। इस पर सुधांशु पांडे ने कहा कि पिता बनने का मतलब यह नहीं है कि किसी व्यक्ति के बाल या दाढ़ी सफेद हो जाएं। उन्होंने कहा कि वह वास्तविक जीवन में भी पिता हैं और फिट तथा एक्टिव रहना उनकी जीवनशैली का हिस्सा है। उनके अनुसार समाज में पिता के लुक को लेकर एक पारंपरिक सोच बनी हुई है, जिसे बदलने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि फिटनेस और ऊर्जा हर उम्र में जरूरी होती है। 

उनका मानना है कि शादीशुदा और बच्चों वाले लोग भी उतने ही ऊर्जावान और सक्रिय हो सकते हैं जितने कि अविवाहित लोग। इसलिए लोगों को पुराने और सीमित सोच वाले नजरिए से बाहर निकलने की जरूरत है। शो की कहानी में डिजिटल अपराध और आधुनिक तकनीक के जरिए होने वाले जटिल घोटालों को भी दिखाया जा रहा है। इस विषय पर बात करते हुए सुधांशु पांडे ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता दो अलग-अलग बातें हैं। उनके अनुसार कई बार बहुत पढ़े-लिखे लोग भी डिजिटल धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं, जबकि कुछ लोग इन स्कैम को अंजाम भी देते हैं। 


नोटः कोई भी खबर, आर्टिकल, कविता, विज्ञापन (खोया-पाया, संपत्ति से बेदखल, नाम परिवर्तन, बिजनेस परमोशन आदि), सुझाव या हमसें जुड़नें के लिए हमें Whatspp करेंः 9312769393

Comments (0)

Leave a Comment