Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया नया आउटफिट

मुंबई ।  अपनी टाइमलेस डिजाइनिंग और बारीक कारीगरी के लिए पहचाने जाने वाले फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में एक नया आउटफिट तैयार किया है। यह ड्रेस फिल्म कभी खुशी कभी गम के लोकप्रिय गाने बोले चूड़ियां में करीना कपूर द्वारा पहने गए आइकॉनिक ड्रेस से प्रेरित है। यह ड्रेस दो दशक बाद भी पॉप कल्चर का अहम हिस्सा बनी हुई है और भारतीय शादियों में आज भी इसके लुक को फॉलो किया जाता है।

मनीष मल्होत्रा ने इस नए वर्जन की ड्रेस के लिए मॉडल के रूप में अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन को चुना। उन्होंने न्यासा की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें वह इस नए आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मनीष ने पोस्ट में लिखा कि 2001 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म ने भारतीय शादियों में संगीत की परंपरा को नई पहचान दी और बोले चूड़ियां गाना आज भी उतनी ही शिद्दत से याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्षों से उनके यहां इस गाने से प्रेरित आउटफिट तैयार किए जाते रहे हैं। इन्हें मॉडल अनीता कुमार से लेकर दुनिया भर के कई ग्राहकों ने पहना है। अब साल 2025-26 के नए कलेक्शन में न्यासा देवगन का यह लुक खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

अपने करियर को याद करते हुए मनीष ने कहा कि उन्होंने 1990 में कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग से शुरुआत की थी। फिल्मों के लिए डिजाइन किए गए उनके कई लुक बाद में आम भारतीय फैशन का हिस्सा बने और अलग-अलग पीढ़ियों में नई स्टाइल प्रेरणा बनकर उभरे। इसी वजह से उनके डिजाइन हमेशा टाइमलेस और यादगार माने जाते हैं। फिल्म कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर का ग्लैमरस किरदार पॉपुलर कल्चर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उनके डांस, डायलॉग और स्टाइलिश आउटफिट आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment