Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

मोनालिसा हुई भावुक

मुंबई । भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा रियलिटी शो द 50 से बाहर होने के बाद भावुक हो गई। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी एविक्शन तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्हें शो के ‘द 50 पैलेस’ से बाहर निकलने का आदेश मिल गया है। मोनालिसा ने भावुक होकर लिखा कि भारी दिल से वह यह खबर साझा कर रही हैं, लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व है कि पिछले 20 वर्षों से उनके फैंस उन्हें प्यार करते आए हैं और यह प्यार हमेशा बना रहेगा। अभिनेत्री ने पोस्ट में शो की टीम, मेकर्स और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि 50 सेलेब्रिटीज के बीच इस शो का हिस्सा बनना उनके लिए एक अनोखा और शानदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान का शुक्रगुज़ार होना चाहिए कि उन्हें हर बार नए अनुभव और अवसर मिलते हैं। “‘द 50’ भी मेरे लिए एक नया अवसर था। इसका कॉन्सेप्ट और गेम्स बेहद अलग थे, जिन्हें शायद मैं फिर कभी न खेल पाऊं। लेकिन यह यात्रा बहुत मजेदार और अद्भुत रही,” उन्होंने लिखा। पोस्ट के अंत में मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह की प्रशंसा की, जो अभी भी शो में बने हुए हैं।

 उन्होंने लिखा, “विक्रांत मेरे मजबूत साथी हैं और एक बेहतरीन खिलाड़ी भी। मुझे उन पर बहुत गर्व है। कृपया आप सभी उनका प्यार और समर्थन बनाए रखें।” मोनालिसा शो में शानदार प्रदर्शन कर रही थीं और उनके अचानक बाहर होने से फैंस में निराशा भी दिखी। शो में उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह भी नजर आ रहे हैं, जो अब भी गेम में हैं। द 50 अपने अनोखे फॉर्मेट और बड़े सेलेब्रिटी लाइनअप के कारण चर्चा में है। शो जियो, हॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इसमें युविका चौधरी, प्रिंस नरूला, रिद्धि डोगरा, करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, शाइनी दोशी, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, कृष्णा श्रॉफ समेत कई सेलेब्रिटी शामिल हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment