Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन सा पद संभालेंगी

भाजपा की पूर्व सांसद और केन्द्रीय मंत्री रही साध्वी निरंजन ज्योति को केन्द्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होने बुध्खवार को पूजा-अर्चना कर अपना पद ग्रहण किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता साध्वी निरंजन ज्योति, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनीं हैं. उन्होंने 18 मार्च, बुधवार को पद ग्रहण किया पदभार ग्रहण करने की तस्वीरें साझा करते हुए ज्योति ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लिखा- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके. शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तुते॥ नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने लिखा कि पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित यह दायित्व प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का यह संकल्प है कि पिछड़े समाज को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर प्राप्त हों इसी भावना के साथ आयोग कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है “जब पिछड़ा समाज सशक्त होगा, तभी भारत चतुर्दिक विकास पथ पर अग्रसर बनेगा”


सरकार के 9 साल पूरे होने पर बोले सीएम योगी. कल से नवरात्र शुरुए कोई कर्फ्यू ,दंगे का भय नहीं

पूर्व सांसद के पदभार ग्रहण करने पर यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने लिखा कि पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पदभार संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका अनुभवए समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण एवं उनके सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करेगी


Comments (0)

Leave a Comment