Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

समीरा रेड्डी ने बताई अरबी की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

मुंबई । हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अरबी की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी के साथ इसके फायदे भी बताए। समीरा ने बताया कि अरबी फ्राई खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिन्हें बार-बार थकान, ज्यादा खाने की इच्छा या हार्माेनल उतार-चढ़ाव महसूस होता है।

 उन्होंने कहा कि अरबी शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देती है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभदायक होती है। उन्होंने रेसिपी साझा करते हुए लिखा कि इसे बनाना बेहद आसान है। पहले लंबी अरबी को छिलके सहित गुड़ और नमक मिले पानी में लगभग 10 मिनट उबालना है। इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम कर राई, जीरा, लहसुन और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। फिर प्याज और टमाटर डालकर नरम होने तक भूनें और हल्दी मिलाएं। उबली हुई अरबी और नमक डालकर 5दृ7 मिनट हल्का कुरकुरा होने तक पकाएं। अंत में हरा धनिया डालकर परोसें। समीरा ने यह भी समझाया कि कच्ची अरबी खाने से गले में खुजली या जलन हो सकती है क्योंकि इसमें कैल्शियम-ऑक्सलेट के छोटे कण मौजूद होते हैं। लेकिन अच्छी तरह पकाए या उबाले जाने पर यह असर खत्म हो जाता है और अरबी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। 

उन्होंने अरबी के स्वास्थ्य लाभ बताते हुए लिखा कि यह पेट की सूजन कम करती है, पाचन सुधारती है और हल्की मात्रा में मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, अरबी सूजन कम करने में असरदार है और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द व थकान में भी राहत देती है। बता दें कि समीरा फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर हमेशा जागरूक रहती हैं। वह न केवल हेल्दी खाने की सलाह देती हैं, बल्कि लोगों को नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार अपनाने के लिए भी प्रेरित करती रहती हैं।

Comments (0)

Leave a Comment