Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

नरेंद्र मोदी - सेवा, संगठन और विकसित भारत का संकल्प

 भारत का सौभाग्य है कि उसे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जैसा दूरदर्शी, कर्मयोगी और जनसेवा को समर्पित नेतृत्व मिला। पिछले 25 वर्षों की उनकी लोकसेवा यात्रा केवल राजनीतिक उपलब्धियों की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के संकल्प की प्रेरक यात्रा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का माध्यम बनाया। गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग और वंचित समाज को केंद्र में रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार किया गया, जिनका लाभ करोड़ों परिवारों तक पहुंचा है।

आज देश में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है। कोरोना महामारी के कठिन समय में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना करोड़ों परिवारों के लिए संबल बनी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, अंतरिक्ष विज्ञान, रेलवे, सड़क, मेट्रो और रक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। विकसित भारत 2047 का संकल्प आज देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प बनता जा रहा है। भोपाल भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल मेट्रो, नए पुल, सड़क परियोजनाएं और अन्य विकास कार्य राजधानी को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की लोकसेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। इसके अंतर्गत आशीर्वाद का दीया, सेवा ज्योति मशाल पदयात्रा, कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु तथा विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आइए, हम सभी जन सेवा ही देशभक्ति के मंत्र को आत्मसात करते हुए सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सहभागी बनें तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।


Comments (0)

Leave a Comment