Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

सत्ता से दूर रहने के कारण बेचौन हैं विरोधी-नबीन

राहुल गांधी पर परोक्ष निशाना

इंदौर । भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को विपक्ष पर सत्ता से बाहर रहने के कारण ‘बेचौन’ होने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका, विकास और कल्याणकारी योजनाओं से विपक्षी दल परेशान हैं। इंदौर में राज्य सरकार के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन तथा एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में उनके 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का उल्लेख किया। उन्होंने ‘सेवा दिवस’, ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘आशीर्वाद का दीया’ जैसे कार्यक्रमों पर विपक्ष की आपत्तियों को लेकर निशाना साधा। नबीन ने कहा कि भाजपा समाज को एकजुट कर लोगों को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है। उनके अनुसार, विपक्षी दल देश की विकास गति, गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं और रक्षा क्षेत्र में भारत के बढ़े आत्मसम्मान से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नेशन फर्स्ट’ के मंत्र के साथ देश को आगे बढ़ाया, जबकि विपक्ष का दृष्टिकोण ‘सेल्फ फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट और नेशन लास्ट’ रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए स्टार्टअप, यूनिकॉर्न और मुद्रा ऋण जैसी योजनाएं शुरू की हैं। उनके अनुसार, देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप संचालित हो रहे हैं और युवा रोजगार मांगने वालों के साथ रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं। नबीन ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वोट बैंक के आधार पर दिया जाता था, जबकि मोदी सरकार जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर गरीबों तथा ग्रामीण आबादी को सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर ‘विभाजनकारी सोच’ रखने का आरोप लगाते हुए अनुच्छेद 370 का भी उल्लेख किया। नबीन ने कहा कि यदि पूर्ववर्ती सरकारों ने देश को ‘ठीक से एकजुट’ किया होता तो प्रधानमंत्री मोदी को अनुच्छेद 370 हटाने का काम नहीं करना पड़ता।

50 लाख ग्रामीण संपत्तियों का मुफ्त पंजीयन इससे पहले नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार की ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026’ की शुरुआत की। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 50 लाख निजी संपत्तियों का निरूशुल्क पंजीयन किया जाएगा। इसे देश में अपनी तरह की पहली योजना बताया गया है। नबीन ने कहा कि योजना से ग्रामीणों को अपनी संपत्तियों का पंजीयन कराने में सुविधा मिलेगी और वे सम्मान तथा आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सकेंगे। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश के विकास का उल्लेख करते हुए नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 140 करोड़ लोगों को विकास से जोड़ा है। उन्होंने नई दिल्ली में हाल में संपन्न 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ा है। नबीन ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका के बजाय सम्मेलन में परोसे गए भोजन जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a Comment