Shopping cart
Your cart empty!
Terms of use dolor sit amet consectetur, adipisicing elit. Recusandae provident ullam aperiam quo ad non corrupti sit vel quam repellat ipsa quod sed, repellendus adipisci, ducimus ea modi odio assumenda.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Do you agree to our terms? Sign up
धर्म का वास्तविक उद्देश्य मनुष्य को मनुष्य से जोड़ना है, न कि उसके बीच दीवारें खड़ी करना। जब समाज जाति, संप्रदाय, ऊंच-नीच और धार्मिक भेदभाव में बंटा हो, तब प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाले महापुरुषों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का जीवन इसी मानवीय चेतना का प्रकाशस्तंभ है। उन्होंने लगभग पांच सौ वर्ष पहले अपनी आध्यात्मिक यात्राओं के माध्यम से जिस उदार और समतामूलक समाज की कल्पना प्रस्तुत की थी, उसकी स्मृतियां बिहार की धरती पर आज भी जीवित हैं। पटना, राजगीर, गया, बक्सर, सोनपुर और बिहार के दूसरे क्षेत्रों से जुड़ी उनकी यात्रा की परम्पराएं इस प्रदेश की साझा सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 ईस्वी में वर्तमान पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हुआ था। उनके पिता का नाम मेहता कालू और माता का नाम माता तृप्ता था। बचपन से ही उनकी रुचि आध्यात्मिक चिंतन और मानवीय जीवन के गहरे प्रश्नों में थी। उन्होंने तत्कालीन समाज में व्याप्त धार्मिक आडंबरों, जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानताओं पर सवाल उठाए। उनके लिए मनुष्य की पहचान उसकी जाति, धर्म या सामाजिक हैसियत से नहीं, बल्कि उसके कर्म और आचरण से थी।
गुरु नानक देव जी ने एक ईश्वर की अवधारणा प्रस्तुत करते हुए समस्त मानवता की एकता पर बल दिया। उनका मूल संदेश था कि ईश्वर एक है और उसकी दृष्टि में सभी मनुष्य समान हैं। उन्होंने नाम जपो, किरत करो और वंड छको का सिद्धांत दिया। इसका अर्थ हैकृईश्वर का स्मरण करो, ईमानदारी से श्रम करके आजीविका अर्जित करो और अपनी कमाई को दूसरों के साथ बांटकर खाओ। यह केवल धार्मिक उपदेश नहीं था, बल्कि एक न्यायपूर्ण और संवेदनशील समाज की जीवन-पद्धति थी।
अपनी शिक्षाओं को व्यापक समाज तक पहुंचाने के लिए गुरु नानक देव जी ने लंबी यात्राएं कीं। इन यात्राओं को उदासी कहा जाता है। इनका उद्देश्य विभिन्न धर्मों, संप्रदायों और विचारधाराओं के लोगों से संवाद करना तथा उन्हें प्रेम, सत्य, समानता और मानवता का संदेश देना था। इन यात्राओं में उनके साथ भाई मरदाना रहते थे। भाई मरदाना मुस्लिम परिवार से थे और रबाब बजाते थे। गुरु नानक की वाणी और भाई मरदाना की रबाब ने मिलकर आध्यात्मिक अभिव्यक्ति का ऐसा स्वर रचा, जिसमें धार्मिक सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता की बात की गई।
गुरु नानक देव जी की पूर्वी भारत यात्रा के दौरान बिहार आगमन का विशेष ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। उनकी यात्राओं के कालक्रम को लेकर विभिन्न स्रोतों में कुछ मतभेद हैं। कुछ ऐतिहासिक विवरण उनकी पहली उदासी का समय 1506 ईस्वी के आसपास बताते हैं। भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत से संबंधित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्ययन में बिहार के उन क्षेत्रों का उल्लेख मिलता है, जहां से गुरु नानक देव जी के गुजरने की परम्परा जुड़ी है। इस विवरण के अनुसार, वे बक्सर के प्राचीन सिद्धाश्रम क्षेत्र से बिहार में प्रवेश कर आरा और छपरा होते हुए पटना पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने हरिहर क्षेत्र के मेले में भी भाग लिया था।
बिहार में गुरु नानक देव जी की यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र पटना रहा है। उस समय पटना गंगा के किनारे बसा एक महत्वपूर्ण व्यापारिक और सांस्कृतिक नगर था। यहां विभिन्न समुदायों के व्यापारी, साधु-संत और धार्मिक विचारों से जुड़े लोग आते-जाते थे। सिख परम्परा के अनुसार, गुरु नानक देव जी यहां भक्त सालिस राय जौहरी के संपर्क में आए थे। सालिस राय प्रतिष्ठित व्यापारी और रत्नों के पारखी थे। उनसे जुड़ी प्रचलित कथा में एक बहुमूल्य रत्न का प्रसंग आता है, जिसके माध्यम से गुरु जी ने मनुष्य जीवन के वास्तविक मूल्य का बोध कराया था। गुरु नानक के विचारों से प्रभावित होकर सालिस राय उनके अनुयायी बने।
पटना के गायघाट स्थित गुरुद्वारा पहिला बड़ा गुरु नानक देव जी की यात्रा की स्मृतियों से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इस स्थान का संबंध भक्त जैतामल और सालिस राय की परम्पराओं से भी बताया जाता है। यहां की संगत ने बिहार में गुरु नानक की शिक्षाओं के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गायघाट का गुरुद्वारा आज भी सिख श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है।
पटना का महत्व केवल गुरु नानक देव जी की यात्रा के कारण नहीं है। बाद में नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी भी यहां आए और दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म इसी धरती पर हुआ। 1666 ईस्वी में पटना में जन्मे गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिख इतिहास को नई दिशा दी। इस प्रकार पटना सिख धर्म की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक परम्परा में विशिष्ट स्थान रखता है। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब इसी विरासत का सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक है।
राजगीर भी गुरु नानक देव जी की बिहार यात्रा से जुड़ा महत्वपूर्ण तीर्थस्थल माना जाता है। प्राचीन काल से ही राजगीर भारतीय आध्यात्मिक चेतना का बड़ा केंद्र रहा है। भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की स्मृतियां इस भूमि से जुड़ी हैं। यहां स्थित गर्म जलकुंडों के कारण भी इसकी विशिष्ट पहचान है। स्थानीय सिख परम्परा के अनुसार, गुरु नानक देव जी यहां आए थे। गुरुद्वारा गुरु नानक शीतल कुंड उनकी यात्रा की स्मृति से जुड़ा है। प्रचलित जनश्रुति के अनुसार, यहां गर्म जलस्रोतों के बीच ठंडे पेयजल की कमी से परेशान लोगों को गुरु जी ने जल की उपलब्धता का मार्ग दिखाया था। श्रद्धालु इस घटना को चमत्कार के रूप में याद करते हैं। इस प्रसंग का महत्व स्थानीय आस्था और गुरु नानक के प्रति लोगों की श्रद्धा में निहित है।
गया भी गुरु नानक देव जी की बिहार यात्रा से संबंधित परम्पराओं में शामिल है। गया सदियों से हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण तीर्थस्थल रहा है। यहां पिंडदान और श्राद्ध की परम्परा के कारण देशभर से श्रद्धालु आते हैं। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का एक महत्वपूर्ण पक्ष यह था कि मनुष्य की मुक्ति बाहरी आडंबरों से नहीं, बल्कि सच्चे आचरण, ईश्वर के स्मरण और मानव सेवा से संभव है। गया से जुड़ी उनकी यात्रा की मान्यताओं में भी कर्मकांड की अपेक्षा आंतरिक भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को महत्व देने का प्रसंग मिलता है। इस क्षेत्र में उनकी यात्रा की स्मृतियां स्थानीय धार्मिक परम्पराओं में आज भी सुरक्षित हैं।
बक्सर, आरा और छपरा से जुड़ी गुरु नानक देव जी की यात्रा की परम्पराएं बिहार के सांस्कृतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण पक्ष हैं। बक्सर के प्राचीन सिद्धाश्रम क्षेत्र से बिहार में प्रवेश करने और गंगा के प्रवाह के साथ आगे बढ़ने का उल्लेख सिख इतिहास से संबंधित विवरणों में मिलता है। इसके बाद आरा और छपरा होते हुए पटना पहुंचने की यात्रा परम्परा प्रचलित है। सोनपुर का हरिहर क्षेत्र भी इस संदर्भ में विशेष महत्व रखता है। गंगा और गंडक के संगम के निकट स्थित यह क्षेत्र प्राचीन काल से धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। यहां लगने वाला सोनपुर मेला देश के प्रसिद्ध मेलों में गिना जाता है। गुरु नानक देव जी की यात्रा से जुड़ी मान्यता के अनुसार, उन्होंने यहां लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया था।
हाजीपुर और वैशाली के लालगंज क्षेत्र में भी नानकपंथी संगतों की परम्परा का उल्लेख मिलता है। नवादा जिले के रजौली में गुरु नानक देव जी से जुड़ी प्राचीन संगत का विशेष महत्व है। यहां बड़ी संगत और छोटी संगत के रूप में धार्मिक स्थलों का उल्लेख मिलता है। इन स्थानों से जुड़ी स्थानीय परम्पराएं गुरु नानक की शिक्षाओं के प्रसार और विभिन्न समुदायों के बीच संवाद की स्मृतियों को सुरक्षित रखती हैं। इन स्थलों का व्यवस्थित ऐतिहासिक दस्तावेजीकरण जरूरी है, ताकि स्थानीय जनश्रुतियों, धार्मिक परम्पराओं और प्रमाणित ऐतिहासिक तथ्यों को अलग-अलग पहचान के साथ संरक्षित किया जा सके।
बिहार में गुरु नानक देव जी की विरासत को समझते समय उनके बाद के गुरुओं की यात्राओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की यात्राओं का बिहार के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने पटना सहित पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में भ्रमण किया था। इसलिए मुंगेर और भागलपुर जैसे क्षेत्रों से जुड़ी सिख परम्पराओं का अध्ययन करते समय यह देखना आवश्यक है कि कौन-सी स्मृतियां गुरु नानक देव जी से संबंधित हैं और कौन-सी बाद के गुरुओं से। इससे बिहार के सिख इतिहास की सही और व्यापक तस्वीर सामने आएगी।
गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक पक्ष संगत और पंगत की अवधारणा है। संगत का अर्थ है समान आध्यात्मिक भावना से जुड़े लोगों का एक साथ बैठना, जबकि पंगत का अर्थ है बिना किसी भेदभाव के एक पंक्ति में बैठकर भोजन करना। इसी भावना से लंगर की परम्परा विकसित हुई। इसमें अमीर-गरीब, ऊंच-नीच, जाति और धर्म का कोई भेद नहीं किया जाता। सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं और सेवा को आध्यात्मिक साधना का अंग मानते हैं।
लंगर केवल भोजन कराने की व्यवस्था नहीं है, बल्कि सामाजिक समानता का व्यावहारिक पाठ है। जिस समाज में जाति और सामाजिक हैसियत के आधार पर मनुष्यों के बीच दूरी बनाई जाती रही हो, वहां एक साथ बैठकर भोजन करना अपने आप में सामाजिक परिवर्तन का संदेश है। लंगर की व्यवस्था में भोजन बनाने से लेकर परोसने और बर्तन साफ करने तक प्रत्येक कार्य सेवा की भावना से किया जाता है। इसमें श्रम की कोई ऊंच-नीच नहीं है। यही गुरु नानक की उस विचारधारा का व्यावहारिक रूप है, जिसमें मनुष्य की गरिमा को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है।
गुरु नानक देव जी ने धार्मिकता को केवल पूजा-पाठ, तीर्थयात्रा या बाहरी आडंबरों तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने ईमानदार श्रम, परोपकार और जरूरतमंदों की सहायता को सच्चे धार्मिक जीवन का आधार माना। उनके अनुसार, किसी भूखे को भोजन कराना, दुखी व्यक्ति की सहायता करना और किसी के साथ अन्याय नहीं करना भी ईश्वर की आराधना है। उनकी वाणी में मानवता और सामाजिक समानता का जो स्वर मिलता है, वह आज भी समाज को दिशा देने की क्षमता रखता है।
बिहार में सिख धर्म की विरासत का सबसे उज्ज्वल केंद्र तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब है। यह सिखों के पांच तख्तों में से एक है और दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों, अखंड पाठ, कीर्तन, नगर कीर्तन और लंगर में बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। पटना साहिब के साथ गायघाट, गुरु का बाग और बिहार के अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारे सिख विरासत की एक व्यापक परम्परा का निर्माण करते हैं।
गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व केवल सिख समुदाय का धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह मानवता, प्रेम, समानता और सेवा के मूल्यों को याद करने का अवसर भी है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाने वाला यह पर्व उनके जीवन और शिक्षाओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करता है।
आज जब समाज में धार्मिक असहिष्णुता, जातिगत विभाजन, आर्थिक असमानता और सामाजिक तनाव की चुनौतियां मौजूद हैं, तब गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को नए सिरे से समझने की जरूरत है। उन्होंने किसी धर्म के प्रति घृणा या दूसरे समुदाय को नीचा दिखाने का रास्ता नहीं अपनाया। उनका आग्रह था कि मनुष्य अपने भीतर की बुराइयों को दूर करे, ईमानदारी से जीवन जिए और दूसरों के प्रति प्रेम तथा सम्मान का भाव रखे। उनकी दृष्टि में मनुष्य की श्रेष्ठता उसके आचरण और सेवा भावना से निर्धारित होती है।
बिहार में गुरु नानक देव जी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण भी समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। गायघाट, राजगीर, गया और रजौली जैसे स्थलों का प्रामाणिक इतिहास संकलित किया जाना चाहिए। स्थानीय संगतों, गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों, इतिहासकारों और शोध संस्थानों के सहयोग से इन स्थानों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण किया जा सकता है। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नई पीढ़ी को बिहार की बहुधार्मिक और बहुसांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने में भी सहायता मिलेगी।
बिहार की धरती ने बुद्ध, महावीर, कबीर और अनेक संतों तथा समाज सुधारकों की विचार परम्पराओं को आत्मसात किया है। इस धरती पर गुरु नानक देव जी की यात्रा की स्मृतियां भी उसी साझा सांस्कृतिक चेतना का हिस्सा हैं। उनकी शिक्षाएं हमें बताती हैं कि धर्म का वास्तविक अर्थ मनुष्य को जोड़ना है, उसे बांटना नहीं। उनकी दृष्टि में ईश्वर की भक्ति और मानव सेवा एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। भूखे को भोजन देना, श्रमिक के श्रम का सम्मान करना, कमजोर के साथ खड़ा होना और किसी के प्रति भेदभाव नहीं करना ही सच्ची आध्यात्मिकता है।
गुरु नानक देव जी को उनके प्रकाश पर्व पर स्मरण करना केवल एक महापुरुष की जयंती मनाना नहीं है, बल्कि उनके विचारों को अपने सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में उतारने का संकल्प लेना भी है। बिहार के साथ उनका पांच सौ वर्षों से अधिक पुराना आध्यात्मिक संबंध हमें अपनी साझा विरासत पर गर्व करने के साथ-साथ उसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी भी सौंपता है। आज आवश्यकता है कि हम उनके संदेशकृप्रेम, समानता, श्रम, सेवा और भाईचारेकृको अपने व्यवहार का हिस्सा बनाएं। यही गुरु नानक देव जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और यही उनकी आध्यात्मिक यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
Leave a Comment