Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आकर्षक

नई दिल्ली । देश में हाई-स्पीड रेल के सपने को नई उड़ान मिल गई है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आ गई है, जिसने रेलवे और तकनीक प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। रेल मंत्रालय द्वारा जारी प्रस्तावित डिजाइन में बुलेट ट्रेन सफेद और पीले रंग के आकर्षक संयोजन, एयरोडायनामिक बॉडी और बेहद मॉडर्न लुक में नजर आ रही है। यह हाई-स्पीड ट्रेन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी और भारत के परिवहन इतिहास में नई क्रांति लेकर आएगी।

हालांकि मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जारी डिजाइन प्रस्तावित है और अंतिम स्वरूप में कुछ बदलाव संभव हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में आठ कोच होंगे, जिन्हें यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग पांच सौ आठ किलोमीटर होगी और ट्रेन की अधिकतम रफ्तार करीब तीन सौ बीस किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।परियोजना के तहत कुल बारह स्टेशन बनाए जा रहे हैं। शुरुआती चरण में ट्रेन सूरत से बिलीमोरा के बीच करीब सौ किलोमीटर के खंड पर शुरू हो सकती है। पूरी परियोजना के अगस्त दो हजार सत्ताईस तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।अगर सब कुछ तय समय पर पूरा हुआ, तो मुंबई से अहमदाबाद का सफर महज करीब दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह परियोजना सिर्फ रफ्तार नहीं, बल्कि भारत के आधुनिक बुनियादी ढांचे की नई पहचान बनने जा रही है।

Comments (0)

Leave a Comment