Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

जम्मू में तवी के किनारों को सुरक्षित और सुंदर बनने की तैयारी: पर्यटन को बढ़ावा

जम्मू । जम्मू में अगस्त 2025 की विनाशकारी बाढ़ की कड़वी यादें आज भी ताजा हैं, जब तवी नदी के उफान ने पीरखोह, राजीव कॉलोनी, विक्रम चौक और हरि सिंह पार्क जैसी बस्तियों के अस्तित्व पर संकट आ गया था। उस भीषण तबाही से सबक लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार ने अब तवी नदी के किनारों को सुरक्षित और सुंदर बनाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है, जिससे भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचाव और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी बिक्रम चौक तवी किनारे बने मंदिर से लेकर राजीव कॉलोनी तक सक्रिय रही।

दो जेसीबी मशीनों ने किनारों को समतल कर टिप्परों की मदद से मलबे को हटाया, जिससे शाम तक करीब 150 मीटर तक सड़क जैसी पहुंच मार्ग बन गया ताकि मशीनरी की आवाजाही तेजी से सुनिश्चित की जा सके। तवी के इस बाएं किनारे पर सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है, जबकि हरि सिंह पार्क के नजदीक दाएं तट पर बहे हिस्से का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना केवल दीवार बनाने तक सीमित नहीं है; सुरक्षा दीवार के निर्माण के बाद ऊपरी हिस्से पर वाक-वे और ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना है, जिससे यह क्षेत्र शहर के मुख्य आकर्षण के रूप में उभरेगा। इस संकट को देखकर जल शक्ति और पर्यावरण मंत्री जावेद अहमद राणा ने तवी किनारों के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। करीब एक महीने बाद अब मशीनरी लगाई गई है और विगत तीन दिनों से विभाग ने युद्धस्तर पर कवायद शुरू की है। विक्रम चौक पर बाएं तटबंध की बहाली और सुदृढ़ीकरण पर 3.05 करोड़ रुपये खर्च होगा, इस 6 से 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि हरि सिंह पार्क के पास दाएं तट पर क्षतिग्रस्त बाढ़ सुरक्षा कार्यों के पुनर्निर्माण पर 82 लाख रुपये का अनुमान है, जिसके लिए 2 वर्ष का समय निर्धारित है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल पर गहरी राहत व्यक्त की है। राकेश भल्ला जैसे लोग याद करते हैं कि पिछली बाढ़ में उन्हें सब कुछ खत्म होने का डर था, लेकिन अब दीवार बनने से चौन की नींद आएगी।

Comments (0)

Leave a Comment